बिजनौर: शादी का झांसा देकर छह साल तक युवती से दुष्कर्म, दी वीडियो वायरल करने की धमकी
स्योहारा क्षेत्र निवासी एक युवती ने एसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उसके मोहल्ले के ही एक युवक से जान पहचान हो गई। आरोप है कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर करीब छह साल तक शारीरिक संबंध बनाए। युवती के मुताबिक जब वह शादी करने की बात कहती तो वह पहले अपनी बहन की शादी की बात करने की बात कहकर टाल जाता।
आरोप है कि 15 दिसंबर की शाम लगभग चार बजे युवक ने अपने दोस्त की मदद से उसे अपनी दुकान के ऊपर बने कमरे में बुलवाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसने अश्लील वीडियो बना ली और फोटोग्राफ भी खींच लिए।
युवती ने जब फिर शादी करने का दबाव बनाया तो युवक ने साफ इंकार कर दिया और वीडियो और फोटो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी। युवती के अनुसार युवक ने उसे बताया कि दिसंबर को उसकी शादी तय हो गई है, वहां से उसे काफी सामान और पैसा मिलेगा, इसलिए वह उससे शादी नहीं करेगा।