फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor: Weekly market in spite of ban, rules flying under the nose of officials

बिजनौर : पाबंदी के बावजूद लगा साप्ताहिक बाजार, अधिकारियों की नाक के नीचे उड़ रहीं नियमों की धज्जियां

Sun, 18 Apr 2021 12:38 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 18 Apr 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Bijnor: Weekly market in spite of ban, rules flying under the nose of officials
बाजार में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

देश में तेजी से फैल रहे कोरोना से बचाव के लिए शासन प्रशासन द्वारा रोज सख्ती करने के आदेश जारी किए जा रहे हैं। साप्ताहिक बाजारों के आयोजन होने पर पाबंदी है। इसके बावजूद धामपुर का शनिवार को लगने वाला साप्ताहिक बाजार पहले की तरह लगा। किसी ने बाजार को रोकने का कोई प्रयास नहीं किया।

विज्ञापन


शनिवार को बड़ी मंडी में साप्ताहिक बाजार अन्य सप्ताहों की तरह ही लगा। साप्ताहिक बाजार में भारी भीड़ उमड़ी। मौके पर एक भी प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी नहीं पहुंचा। जिसके चलते सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं हो पाया। प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही एवं उदासीनता के चलते लोग महामारी के फैलने के प्रति आशंकित रहे।
विज्ञापन


नगर के सुभाष, अनिल, मनोज, प्रदीप, रहमान, सलीम, पप्पू का कहना है कि सरकार की गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। सरकार के आदेशों को अनदेखा किया जा रहा है।  उधर एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि अधिकारी पंचायत चुनाव में व्यस्त हैं। चुनाव संपन्न होने पर 19 अप्रैल के बाद पूर्ण रूप से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि सरकार के आदेश का न तो लोग स्वयं पालन कर रहे हैं और न ही अधिकारी ही पालन करा रहे हैं। सरकार ने बिना मास्क घर से बाहर निकलने वालों के खिलाफ सख्ती के आदेश दिए हैं।


मास्क न लगाने वालों पर पहली बार एक हजार और दूसरी बार पकड़े जाने पर दस हजार के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। धामपुर में कोरोना दिशा निर्देशों की अनदेखी की जा रही है। बसों, ऑटो रिक्शा, टेंपो आदि में सामाजिक दूरी, सैनिटाइजेशन एवं मास्क का प्रयोग सभी कुछ ताक पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed