फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor, Uttar Pradesh Lockdown Latest News Update Today, Dead body of two workers arrived in village after death in Jharkhand

लॉकडाउन: दो श्रमिकों की मौत से गांव में छाया मातम, शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 12 May 2020 08:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 12 May 2020 08:03 PM IST
सार

  • दो श्रमिकों की मौत से खुशहालपुर में छाया मातम
  • रांची के पास ट्रक पलटने से हुआ हादसा 
  • पांच साथी गंभीर रूप से हुए घायल

विज्ञापन
Bijnor, Uttar Pradesh Lockdown Latest News Update Today, Dead body of two workers arrived in village after death in Jharkhand
गमजदा परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में लॉकडाउन में फंसे दो श्रमिकों की मौत और पांच श्रमिकों के घायल होने से बिजनौर के दो गांवों में मातम छाया हुआ है। दोनों शव और घायल मंगलवार रात नजीबाबाद पहुंचे। दोनों युवकों के शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़ के गांव खुशहालपुर मड़का निवासी भीषम का 22 वर्षीय पुत्र रोहित और बेगमपुर शादी निवासी राम सिंह के 18 वर्षीय पुत्र पवन की रांची झारखंड में ट्रक पलटने से मौत हो गई थी। जबकि उनके पांच साथी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों में चंद्रपाल, चमन, विक्की, प्रेम, शिवकुमार शामिल हैं। मृतक मजदूर और उनके साथी टाटानगर में ठेकेदार की निगरानी में बिजली की लाइन खींचने का काम करते थे। लॉकडाउन में लंबे समय तक फंसने के बाद भूख से परेशान श्रमिक नजीबाबाद लौट रहे थे। परिजनों ने किराया न होने पर हाल ही में उन्हें 15-15 सौ रुपये भेजे थे। लौटते समय श्रमिक हादसे का शिकार हो गए। गांव बेगमपुर शादी निवासी पवन अपने संबंधी रोहित के साथ मजदूरी के लिए झारखंड गया था।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आखिरी सफर के लिए दो गज जमीन का भी संकट, दो दिन तक एंबुलेंस में रखा रहा शव
विज्ञापन
विज्ञापन


रांची प्रशासन को ग्राम प्रधानपति ने चेताया  
झारखंड के रामगढ़- रांची के बीच हादसे के करीब आठ घंटे बाद तक मृतक और घायलों की किसी ने सुध नहीं ली। खुशहालपुर निवासी हादसे में घायल प्रेम ने होश आने पर ग्राम प्रधानपति हिमांशु राजपूत को फोन पर घटना की जानकारी दी। प्रधानपति ने इंटरनेट के जरिए रांची के कमिश्नर और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना देकर इलाज की व्यवस्था कराई। डीएम बिजनौर रमाकांत पांडेय ने तत्काल रांची डीएम से संपर्क कर मृतकों का पोस्टमार्टम करा नजीबाबाद भेजने का पास जारी कराया। 

60 हजार में पहुंचे मृतक और घायल 
रांची में दुर्घटना में हादसे का शिकार हुए श्रमिक को नजीबाबाद पहुंचाने के लिए रांची से प्राइवेट एंबुलेंस में 60 हजार रुपये का सौदा किया। 30 हजार रुपये ठेकेदार और बाकी धनराशि ग्रामीणों ने चंदे से जुटाई। सभी मजदूरपेशा परिवारों की आर्थिक स्थिति काफी खराब है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed