फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, Now four new corona positive has been found in today

मुजफ्फरनगर-बिजनौर में आज मिले 11 नए संक्रमित मरीज, जानें- कहां कितने सक्रिय केस

Tue, 09 Jun 2020 03:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 09 Jun 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
Bijnor Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, Now four new corona positive has been found in today
बिजनौर में कोरोना वायरस - फोटो : पेक्सेल्स

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में मंगलवार को चार और लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जनपद में अब कुल मरीजों की संख्या 167 हो गई है। इनमें से 76 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि दो लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। अब जिले में 89 सक्रिय केस है। वहीं मुजफ्फरनगर जिले में भी सात और कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को मिले संक्रमित मरीज जिले में अलग- अलग क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनमें एक गांव बघाला, दूसरा जीतपुर पलड़ी, तीसरा तुखमापुर और चौथा नगीना के मोहल्ला नलबंदान का रहने वाला है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अनामिका शुक्ला से हुई थी ये बड़ी चूक, फिर खुल गया पूरा राज, पढ़िए पूरा अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि यह चारों प्रवासी मजदूर हैं। ये सभी नगीना के एलआरएस डिग्री कॉलेज में क्वारंटीन थे। इनमें से गांव बघाला के युवक की जांच रिपोर्ट देर रात आई थी।

 
उधर, मुजफ्फरनगर जिले में भी मंगलवार को सात और कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। एडीएम वित्त आलोक कुमार ने बताया कि कवाल जीआईसी में क्वारंटीन लोगों में से तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा अलमासपुर गांव में गत दिवस जो महिला पॉजिटिव मिली थी उसके चार परिजनों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये सभी डीपीएस के क्वारंटीन केंद्र में भर्ती है। जिले में अब 64 सक्रिय केस हो गए हैं। जबकि कुल मरीजों की संख्या 132 हो गई है, इनमें से 68 लोग ठीक हो चुके हैं।

इससे पहले बिजनौर जिले में सोमवार को पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इनमें पुलिस के एक वरिष्ट अधिकारी की माता और किरतपुर के मोहल्ला अफगानान के संक्रमित निकले युवक की बहन, बेटा और दो अन्य शामिल हैं। इनमें से चार को मंडलीय लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र स्वाहेड़ी में बने कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया। जबकि संक्रमित युवक के बेटे को मुरादाबाद भेजा गया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed