{"_id":"5ee31de78ebc3e42ed43cdeb","slug":"bijnor-uttar-pradesh-coronavirus-news-in-hindi-nine-new-corona-positive-cases-has-been-found-in-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी यूपी में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, मुजफ्फरनगर-बिजनौर में आज मिले 28 नए संक्रमित मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी यूपी में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, मुजफ्फरनगर-बिजनौर में आज मिले 28 नए संक्रमित मरीज
Fri, 12 Jun 2020 03:27 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 12 Jun 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में कोरोना वायरस
- फोटो : पिक्साबे
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में शुक्रवार को नौ लोग और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने पुष्टि की है। अब जनपद में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 198 हो गई हैं। इनमें से 93 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि चार लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। अब जिले में सक्रिय केस 101 हो गए हैं। वहीं मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को कोरोना के 19 नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि नौ नए मरीजों में नूरपुर और स्योहारा क्षेत्र के लोग शामिल हैं, जबकि एक एसपी कंपाउंड का कर्मचारी है।
उधर, मुजफ्फरनगर जिले में एक ही दिन में शुक्रवार को 19 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। ये सभी पहले पाए गए कोरोना संक्रमितों से संबंधित हैं। एक दिन में कोरोना पॉजिटिव मिलने का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इनमें खतौली के देवीदास मोहल्ले में तीन, खतौली के ही मडकरिमपुर में तीन, शहर के लद्दावाला में एक, खालापार में चार और गढ़ी गोरवान में छह मामले हैं। इन स्थानों पर पहले भी कोरोना के मामले पाए गए हैं। नए मामले उन्हीं से संबंधित हैं। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने ट्वीट कर नए मामलों की जनकारी दी। अब जिले में सक्रिय केस 85 हो गए हैं, जबकि 74 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ में बिगड़ रहे हालात, फिर कोरोना से दो की मौत, अब तक इतने लोग गंवा चुके हैं जान
विज्ञापन
इसके पहले बिजनौर में गुरुवार को एक साथ 19 कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। अब तक जिले में एक दिन में इतने केस पहली बार आए थे।
डीएम ने किया हॉटस्पॉट का निरीक्षण
डीएम रमाकांत पांडे ने बृहस्पतिवार की शाम नगीना के हॉटस्पॉट कलस्टर क्षेत्र मानक चंद व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया था। कोरोना संक्रमित नौ मरीजों वाले हॉटस्पॉट मोहल्ले मानक चंद का डीएम ने निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद डीएम सीएचसी पहुंचे और उन्होंने पूरे अस्पताल का बारीकी से निरीक्षण किया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन कुमार को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए थे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/