फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor, two brothers sold animals to wild animals, two arrested now

तांत्रिकों को बेचते थे वन्यजीवों के अंग, ऐसे हुआ खुलासा, धरे गए दो भाई

Fri, 21 Dec 2018 10:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 21 Dec 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
Bijnor, two brothers sold animals to wild animals, two arrested now
वन्य जीवों के अंग बरामद - फोटो : अमर उजाला

वन विभाग ने सदर बाजार में पंसारी की दुकान में छापेमारी कर गुरुवार रात पकड़े दोनों भाइयों के पास से वन्यजीवों के अंग बरामद किए हैं। दोनों के पास से दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीवों के अंग मिले हैं। दोनों आरोपियों को छुड़ाने के लिए नेताओं से लेकर मंत्रियों ने बहुत सिफारिश लगाईं, लेकिन मामला मीडिया में उजागर हो जाने के कारण दोनों भाइयों का चालान कर दिया गया। वन विभाग दोनों आरोपियों का चालान करके मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल ले गया तो वहां चिकित्सकों ने उन्हें बीमार बताते हुए भर्ती कर लिया। इस मामले में काफी देर तक जिला अस्पताल में हंगामा होता रहा। 

विज्ञापन


गुरुवार रात वन विभाग की टीम ने सदर बाजार में छापा मारकर नरेंद्र कुमार पंसारी के दो बेटों शिवम व मोहित को दबोचा था। पुलिस ने बताया कि उनके दुकान से पटरा गोह (मोनिटर लिजर्ड) के पांच जननांग, दस नग कैटर पिलर व दो नगर सियार सिंगी मिले हैं। कैटर पिलर हिमाचल प्रदेश में मिलने वाली प्रजाति का है। यह दोनों जीव दुर्लभ प्रजाति के जीव में शामिल हैं। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार इन दोनों जीवों के अंगों को तंत्र क्रिया में इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा टीम ने दोनों भाइयों की निशानदेही पर 100 ग्राम पाउडर और बरामद किया है। इस पाउडर को दोनों भाई हाथी के दांत का पाउडर बताकर बेचते थे। यह पाउडर जांच के लिए लैब भिजवाया गया है।

विज्ञापन

वहीं दोनों आरोपियों को छुड़वाने के लिए गुरुवार रात में ही वैश्य समाज के लोग सक्रिय हो गए। वन विभाग के अधिकारियों को रात में ही केंद्र से लेकर राज्य मंत्रियों तक के फोन आए। मामला मीडिया में आ जाने के कारण वन अधिकारी और सख्त हो गए। वैश्य समाज के लोग पूरी रात दोनों को किसी तरह छुड़ाने में लगे रहे। शुक्रवार दोपहर को जब दोनों आरोपियों का मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया तो वहां चिकित्सकों ने दोनों को गंभीर बीमार बताते हुए भर्ती करने की बात कही। इसका वन विभाग के कर्मचारियों ने विरोध किया। इस पर दोनों युवकों के परिजन चिकित्सकों के कहे अनुसार उन्हें भर्ती कराने पर अड़ गए। इस बात पर काफी देर तक अस्पताल में हंगामा होता रहा। आखिरकार दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वन विभाग के अधिकारी इस मामले से कोर्ट को अवगत कराने की बात कहते रहे। डीएफओ डा.एम सेम्मारन केश मुताबिक दोनों आरोपियों की मेडिकल जांच दूसरे चिकित्सकों से कराने के लिए अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। वन्य जीव हिंसा में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। 

दुर्लभ प्रजाति की है कैटर पिलर 
वन विभाग के अफसरों के मुताबिक कैटर पिलर (सुंडी) पेड़ पर चिपक जाती है। इसके बाद इसके खोल से तितली बाहर आती है। हर कैटर पिलर एक तितली होती है। दोनों आरोपियों से कई कैटर पिलर मिली हैं। वहीं पटरा गोह के जननांग मीरापुर से खरीदे जाने की बात कही जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed