यूपी: महिला सेल्समैन से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होश होने पर महिला ने डायल 100 की मदद ली। पीड़िता ने थाने पहुंचकर एक नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य दो आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
जनपद मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 27 वर्षीय विवाहिता ने पुलिस में दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया कि करीब एक वर्ष पहले उसका परिचय अफजलगढ़ थाने के गांव मानियावाला निवासी एक युवक से हुआ था। उस युवक ने उसे एक पेस्टीसाइड कंपनी में कमीशन पर जॉब करने का ऑफर दिया था।
महिला ने पति की सहमति पर पेस्टीसाइड कंपनी में काम करना शुरू कर दिया। इस दौरान वह कंपनी के कई कार्यक्रमों में भी जाती रही। पीड़िता 15 दिन पहले अपने मायके उत्तराखंड हुई थी।
कंपनी में कार्यरत सहयोगी ने पीली बांध डैम के बैराज के समीप एक गन्ने के खेत के पास अपनी बाइक रोक थी। पीछे आ रहे दो बाइक सवार युवक भी उनके पास आकर ही रुक गए। वह कुछ समझ पाती कि इतने ही तीनों युवक उसे उठाकर जबरन गन्ने के खेत में खींच ले गए और उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।
आरोपी बदहवास हालत में उसे खेत में ही छोड़ जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़िता ने डायल 100 पर सूचना देकर पुलिस की मदद ली। पुलिस ने पीड़िता को थाने लेकर आई। पीड़िता ने एक नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने एक नामजद आरोपी रोशन निवासी मानियावाला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। महिला सेल्समैन को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। वहीं, थानाध्यक्ष सनोज कुमार सिंह का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर नामजद रोशन व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरार आरोपियों कि गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
उधर, विवेचक दारोगा रविंद्र भारद्वाज का कहना है कि प्रथम दृष्टया अब तक हुई जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस गहराई से जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई करेगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/