{"_id":"5f68bb888ebc3eb7356e9451","slug":"bijnor-several-coaches-of-derailed-goods-train-during-shunting-in-najibabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नजीबाबाद में शंटिंग के दौरान पटरी से उतरे मालगाड़ी के दो पहिए, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नजीबाबाद में शंटिंग के दौरान पटरी से उतरे मालगाड़ी के दो पहिए, मचा हड़कंप
Mon, 21 Sep 2020 08:19 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 21 Sep 2020 08:19 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नजीबाबाद में सोमवार को पुरैनी रेलवे स्टेशन पर शंटिंग के दौरान मालगाड़ी में लगे गार्ड के डिब्बे (ब्रेकवान) के दो पहिए पटरी से उतर जाने के कारण रेल विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पहुंची दुर्घटना राहत ट्रेन ने गार्ड के डिब्बे के पहियों को पटरी पर चढ़ाया।
विज्ञापन
पुरैनी रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक रोहिताश कुमार ने बताया कि पुरैनी रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी खड़ी हुई थी। जिसमें 21 खाली डिब्बे थे। सोमवार की सुबह करीब 10 बजे एक मालगाड़ी 21 डिब्बों वाली इन डिब्बों को लेने मुरादाबाद दिशा से आई थी। शंटिंग के दौरान लूप लाइन पर ब्रेकवान के 1-एक्सएल के दो पहिए करीब 11 बजे पटरी से उतर गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया की गार्ड के डिब्बे को अलग कर मालगाड़ी को तत्काल रवाना कर दिया गया। दोपहर 1:10 बजे मुरादाबाद से आई दुर्घटना राहत ट्रेन ने 1:21 पर दोनों पहियों को पटरी पर चढ़ा दिया। उन्होंने बताया इस दौरान रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ तथा किसी तरह का जान माल का नुकसान भी नहीं हुआ। गार्ड का डिब्बा अभी भी पुरैनी स्टेशन के लूप लाइन पर खड़ा हुआ है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/