फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor: seven year old girl Died when a clay wall fallen on her

बिजनौर: नानी के घर आई सात साल की बच्ची की दीवार के नीचे दबकर मौत

Mon, 27 Aug 2018 06:28 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 27 Aug 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
Bijnor: seven year old girl Died when a clay wall fallen on her
बच्ची की मौत पर विलाप करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बिजनौर में एक घर में रक्षाबंधन का त्यौहार मातम में बदल गया। यहां उसकी बहन अपनी बेटी के साथ उसे राखी बांधने आई थी। नानी के घर आई बच्ची घर के आंगन में बनी कच्ची दीवार के नीचे खेल रही थी कि तभी दीवार भरभराकर गिर पड़ी और चंद क्षणों में खुशियां गम में बदल गईं। जानें कैसे हुआ यह हादसा:-
विज्ञापन


 

रक्षाबंधन पर ननिहाल में आई एक बच्ची की कच्ची दीवार के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बच्ची की मौत पर ननिहाल में भी मातम पसर गया। परिजन बिना किसी कार्रवाई के लिए शव को घर ले गए। 

 
गांव शेरगढ़ निवासी सुशीला पत्नी शेर सिंह अपनी सात वर्षीय बच्ची रिया को लेकर गांव उमरपुर नत्थन में भाई कमल पुत्र शेर सिंह को राखी बांधने आई थी। रविवार की शाम घर के सभी बच्चे आंगन में खेल रहे थे। तभी घर की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर रिया के ऊपर गिर गई। बच्ची को गंभीर हालत में उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया। उपचार को ले जाते हुए रास्ते में रिया की मौत हो गई।
 

बिना किसी  कार्रवाई के अपने साथ ले गए बच्ची का शव 

घटना से बच्ची के परिवार व ननिहाल में कोहराम मच गया। त्योहार की सारी खुशी गम में बदल गई। परिजन बिना किसी पुलिस कार्रवाई के अपने साथ घर ले गए। परिजनों के अनुसार रिया हंसमुख व तेजतर्रार थी। इकलौती बेटी परिजनों व ननिहाल की लाडली थी। सोमवार को गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed