फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor: Number of patients increasing continuously, 411 infected in a day, including 112 women involved

बिजनौर : लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या, एक दिन में 411 संक्रमित, 112 महिलाएं शामिल

Fri, 23 Apr 2021 12:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 23 Apr 2021 12:18 AM IST
सार

  • जिले में अब सक्रिय उपचाराधीन मरीज बढ़कर 1980 पर पहुंचे
  • लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या, फिर भी गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे लोग 

विज्ञापन

विस्तार

बिजनौर जनपद में बृहस्पतिवार को 411 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इनके साथ में 1679 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। जिले में रोजाना बहुतायत संख्या में कोरोना संक्रमित केस मिल रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी लोग गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। संक्रमण के बेखौफ भीड़ बाजार में उमड़ रही है। नए मरीजों में बिजनौर क्षेत्र के 106 लोग शामिल हैं। अब जिले में सक्रिय उपचाराधीन मामले बढ़कर 1980 पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्राप्त हुई कोरोना की कुल 2090 जांच रिपोर्ट में से 411 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनके साथ में 1679 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। जिले में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 6954 हो गई है।
विज्ञापन


इनमें से अब तक 4904 मरीजों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना को हराया है, जबकि 70 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले बढ़कर 1980 पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल चार लाख 32 हजार 536 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से कुल चार लाख 28 हजार 948 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से 6954 लोग कोरोना पॉजिटिव और चार लाख 21 हजार 994 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। 

वर्तमान में 3588 जांच रिपोर्ट लंबित हैं। नए मरीजों में बिजनौर क्षेत्र के 106, किरतपुर ब्लॉक क्षेत्र से 31, नजीबाबाद विकास खंड इलाके से 17, धामपुर ब्लॉक से 36, कोतवाली देहात विकास खंड क्षेत्र से 24, जलीलपुर ब्लॉक से 40, स्योहारा विकास खंड क्षेत्र से 25, नूरपुर ब्लॉक से 34, नहटौर विकास खंड क्षेत्र से नौ और हल्दौर ब्लॉक क्षेत्र से 51, अफजलगढ़ विकास खंड क्षेत्र से तीन लोग शामिल हैं। 

112 महिलाएं निकलीं कोरोना संक्रमित
जिले में कोरोना की रफ्तार बेकाबू हो चुकी है। नित नए कोरोना संक्रमित केस मिल रहे हैं। इसमें शामिल हर आयु अथवा वर्ग का व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकल चुका है। बृहस्पतिवार को आई जांच रिपोर्ट में 112 महिलाएं भी कोरोना संक्रमित निकली हैं। इससे स्पष्ट है कि किसी भी आयु अथवा संवर्ग कोरोना संक्रमित निकल सकता है।

मिल कर्मचारी की कोरोना से मौत
धामपुर। गांव नौरंगाबाद निवासी 55 वर्षीय एक व्यक्ति धामपुर शुगर मिल के मिल हाउस में नौकरी करता था। परिजनों के अनुसार 18 अप्रैल को उसने अपनी कोविड जांच कराई थी। वह जांच में पॉजिटिव पाया गया।

इसके बाद परिजनों ने उसे उपचार के लिए मुरादाबाद के एक अस्पताल भर्ती कराया था। वहां पर बुधवार की रात उसकी मौत हो गई। इससे धामपुर चीनी मिल के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मिल के कई कर्मचारी और सदस्य भी कोरोना संक्रमित हैं, उनका भी मुरादाबाद में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed