फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor: Nine year old girl strangled to death, dead body found near cemetery

बिजनौर: नौ साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या, कब्रिस्तान के पास मिला शव 

Sun, 22 Nov 2020 12:48 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 22 Nov 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Bijnor: Nine year old girl strangled to death, dead body found near cemetery
क्राइम न्यूज यूपी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नूरपुर छीपरी गांव में स्थित कब्रिस्तान के निकट झाड़ियों में नौ साल की बच्ची की शव बरामद हुआ। बच्ची शुक्रवार को दुपहर बाद रहस्यमय ढंग से गायब हो गई थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी देर रात तक पता नहीं लग सका था। शनिवार को बच्ची का शव मिलने से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने मौका मुआयना किया। देर शाम उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर बच्ची की हत्या की पुष्टि हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


मृतका के दादा करीमुददीन ने तहरीर में बताया कि उनके पुत्र इरशाद उर्फ नन्ने की नौ वर्षीय पुत्री सिदरा शुक्रवार को दुपहर बाद चार बजे घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान सदिरा गायब हो गई। काफी खोजने का प्रयास किया। लेकिन जब पता नहीं लगा तो  शुक्रवार को देर रात थाने में सूचना भी दे दी।
विज्ञापन

शनिवार सवेरे सिदरा का शव घर से 400 मीटर की दूरी पर ग्राम स्थित कब्रिस्तान के बराबर झाड़ियों में बरामद हुआ।  शव मिलने से ग्राम में सनसनी फैल गई। बच्ची के कपड़े अस्तव्यस्त थे। ऐसे में ग्रामीणों ने आशंका जताई कि बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। 

एसपी ग्रामीण संजय कुमार, सीओ अफजलगढ़ सुनिता दाहिया, थाना अध्यक्ष अनुज कुमार तोमर, स्वाट प्रभारी संजय कुमार ने मौके पर जाकर जांच की और पीड़ित परिवार के लोगों को भरोसा दिया कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी। 

उधर प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री मूलचंद चौहान सपा कार्यकर्ताओं के साथ नूरपुरछीपरी पहुंचे और मृतका के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने एसपी से मृतका के हत्यारों का जल्द  पता लगा कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि मृतका के परिजनों की आर्थिक स्थिति दयनीय है। उन्होंने प्रदेश के सीएम से मृतका के परिवार की अधिक से अधिक आर्थिक मदद करने और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed