{"_id":"6870c1c6d37eef87f40395b5","slug":"bijnor-news-woman-dies-by-suicide-amid-domestic-dispute-in-syohara-village-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गृह कलह से आहत महिला ने की जीवनलीला समाप्त, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गृह कलह से आहत महिला ने की जीवनलीला समाप्त, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 11 Jul 2025 01:19 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:19 PM IST
सार
बिजनौर के स्योहारा क्षेत्र में घरेलू विवाद से आहत एक 32 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर जिले के स्योहारा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम मिठ्ठेपुर में घरेलू तनाव से जूझ रही एक महिला ने गुरुवार को आत्मघाती कदम उठा लिया। जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय संगीता, पत्नी राहुल कुमार ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका की शादी करीब 7-8 वर्ष पूर्व ग्राम मिठ्ठेपुर में हुई थी। उसका मायका ग्राम नवादा, थाना चांदपुर में है।
यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 11 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर फील्ड यूनिट बिजनौर की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और जरूरी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
इसके बाद सीओ धामपुर अभय कुमार पांडे, प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार और महिला उप निरीक्षक शिवानी चौहान भी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। महिला की मौत के पीछे के कारणों को स्पष्ट करने के लिए दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।