फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor News: Police has caught youth with girl after kidnapping and protest closed

युवती के साथ युवक को पकड़ा, मोबाइल समेत ये हुआ बरामद, धरना भी समाप्त, जानें- क्या था मामला

Mon, 17 Aug 2020 06:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 17 Aug 2020 06:39 PM IST
सार

  • युवती बरामद, समाप्त हुआ बेमियादी धरना
  • लापता युवती की बरामदगी के लिए नगर के भगत सिंह चौक पर जुटे हिंदु संगठनों के कार्यकर्ता 
  • पुलिस ने शेरकोट के पास से युवती को युवक के साथ पकड़ा, दो लाख रुपये और मोबाइल फोन बरामद

विज्ञापन
Bijnor News: Police has caught youth with girl after kidnapping and protest closed
धरने पर बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद के धामपुर में दूसरे समुदाय के युवक के साथ गई युवती की बरामदगी की मांग को लेकर बेटी बचाओ संघर्ष समिति ने सोमवार से भगत सिंह चौक पर बेमियादी धरना शुरू कर दिया। समिति के अध्यक्ष प्रभाष कुमार उर्फ जौंटी गुप्ता के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। उधर, पुलिस ने युवती को युवक के साथ शेरकोट के पास से पकड़ लिया। युवक के पास से दो लाख रुपये और युवती का मोबाइल फोन बरामद हुआ है। युवती के मिलने के बाद संघर्ष समिति ने धरना समाप्त कर दिया।

विज्ञापन


सात अगस्त को धामपुर के एक मोहल्ले की युवती को पक्काबाग निवासी युवक बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया था। आठ अगस्त को परिजनों ने युवती के अपहृत की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस छह दिन तक युवती को बरामद नहीं कर सकी तो शुक्रवार को हिंदू जागरण मंच के प्रदेश मंत्री जितेंद्र बैंस के नेतृत्व में हिंदू संगठनों की जैन मंदिर में सभा हुई। जिसमें युवती को बरामद करने के लिए बेटी बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया गया। समिति में सात सह संयोजक और एक अध्यक्ष बनाया गया है। अध्यक्ष प्रभाष कुमार उर्फ जोंटी गुप्ता को बनाया गया। समिति कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को घटना के विरोध में नगर का बाजार बंद करा दिया था। सोमवार को जोंटी गुप्ता, जितेंद्र बैंस के नेतृत्व में भगत सिंह चौक पर बेमियादी धरना शुरू हो गया। इस दौरान सचिन पंडित, अंकित सैनी, संजय चालक, शिख विश्नोई, प्रफुल्ल विश्नोई आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
उधर, सोमवार दोपहर कोतवाली में एसपी देहात संजय कुमार ने प्रेसवार्ता की। जिसमें उन्होंने बताया कि नगर के एक मोहल्ले की इंजीनियरिंग की छात्रा को पक्काबाग निवासी प्रापर्टी डीलर इस्लामुद्दीन का पुत्र दानिश प्रेमजाल में फंसाकर सात अगस्त को अपहरण कर ले गया था। युवती को बरामद करने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया था। टीमों ने राजस्थान, पंजाब, इलाहाबाद, अजमेर, कलियर सरीफ, दिल्ली और उत्तराखंड में दबिश दी। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस मामले में पुलिस ने 25 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी युवक के पिता इस्लामुद्दीन और अफजलगढ़ निवासी मौसी को संरक्षण देने के आरोप में गिरफ्तार कर चालान किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हुक्का बार का भंडाफोड़, भाजपा के तीन नेता शामिल, तस्वीरों में देखें क्या हुआ बरामद

वहीं सूचना मिलने पर पुलिस ने युवती को आरोपी युवक के साथ शेरकोट के पास से बरामद किया। यह दोनों गैर प्रदेश में भागने के लिए वाहन के इंतजार में थे। आरोपी से दो लाख रुपये व युवती का टूटा मोबाइल बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उन्होंने शादी करने के लिए एक लाख की रकम एक वकील को भी दे दी थी। दोनों का एक कंपनी में नौकरी के लिए सोमवार को इंटरव्यू होना था। उनकी मंशा थी कि जब उनकी गैर प्रदेश में नौकरी लग जाएगी तो उन्हें फिर कोई नहीं पकड़ पाएगा। आरोपी को उसके रिश्तेदार कार उपलब्ध करा रहे थे और उसकी आर्थिक मदद भी कर रहे थे। उनका भी पता किया जा रहा है, इन सभी पर कार्रवाई होगी। 

कोतवाल रंजन कुमार शर्मा के निर्देशन में युवती को बरामद करने वाली टीम में एसएसआई अनुज तोमर, योगेंद्र सिंह, दीपक राणा, सिपाही गौरव राठी, साक्षी तोमर को एसपी ने पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

मजिस्ट्रेट के सामने पेश होगी युवती
एसपी देहात के मुताबिक पुलिस ने पूछताछ करने के बाद आरोपी युवक का चालान कर दिया है। युवती का मेडिकल परीक्षण करने के बाद उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। वहां उसके बयान दर्ज होंगे, मजिस्ट्रेट का जो भी आदेश होगा। पुलिस उनका पालन कराएगी। फिलहाल युवती को महिला पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed