फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bijnor news

Meerut News: हम शपथ लेते हैं...बिना लोभ और भय के करेंगे मतदान

Sun, 26 Jan 2025 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
bijnor news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शिक्षण संस्थाओं एवं कार्यालयों में मतदाता जागरूकता दिवस मनाया गया। मतदाताओं से लोभ एवं भय आदि से प्रभावित हुए बिना अनिवार्य रूप से मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई।
कुंवर सत्यवीरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में डा. लोकेश कुमार अग्रवाल ने शपथ दिलाई। संस्था सचिव कुंवर उदयन वीरा, मुरादाबाद सांसद रुचिवीरा एवं प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य स्वाति वीरा महाजन, निदेशक प्रो. अमित कुमार बंसल, डीन एकेडमिक मनोज कुशवाहा, अंकित राजन आग्रवाल आदि मौजूद।
विज्ञापन

वर्धमान कॉलेज की एनएसएस इकाई की ओर से राष्ट्रीय मताधिकार दिवस पर व्याख्यान एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता राजनीति शास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो. जेके विश्वकर्मा ने मताधिकार के इतिहास के बारे में बताया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बबीता चौधरी एवं डाॅ. मेघना अरोड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया। डाॅ. अंजू बंसल और डॉ. वैशाली पूनिया निर्णायक रहीं। कशिश नरूला ने प्रथम, कनक ने द्वितीय और इल्मा शरीफ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई बिजनौर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर ज्योत्सना, दीपक गुप्ता, राकेश शर्मा, कमलवीर सिंह, कुलदीप, आशीष सक्सेना आदि उपस्थित रहे। हल्दौर के राजा हरवंश सिंह इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्य मेघराज सिंह राणा, नरदेव कुमार, अवनीश कुमार, रामवीर सिंह, जयपाल सिंह, दिनेश कुमार, अतुल कुमार, सोमेंद्र सिंह, मणिकांत कुमार आदि मौजूद रहे। हल्दौर ग्रुप ऑफ कॉलेज में कैंपस एंबेसडर डॉ. सरजीत सिंह ने मतदाताओं को शपथ दिलाई। निदेशक डा. अनुज कुमार, प्राचार्य डाॅ. योगेंद्र कुमार, डॉ लक्ष्य कुमार आदि मौजूद रहे। नगीना के एलआरएस महिला महाविद्यालय में एसडीएम मांगेराम चौहान ने शपथ दिलाई। प्रबंधक राकेश अग्रवाल व संजीव अग्रवाल भी मौजूद रहे। कोतवाली देहात के जनता इंटर कॉलेज महुआ में प्रधानाचार्य शिवेंद्र पाल सिंह ने शपथ दिलाई। इस अवसर शिक्षक विपिन चौधरी, विजेंद्र सिंह, शशि कुमार, मोहम्मद वसीम सिद्दीक़ी, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

पुलिस लाइन में एसपी अभिषेक झा और एएसपी सिटी संजीव बाजपेयी ने पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई। एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छल ने अपने कार्यालय पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया। अफजलगढ़ कोतवाली परिसर में थानाध्यक्ष सुमित राठी ने शपथ दिलाई। उधर,चांदपुर के फादरसन पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम कर विद्यार्थियों और शिक्षकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य अमन कुमार ने सड़क सुरक्षा नियमों की महत्ता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed