{"_id":"66531c4678cd960cb404d480","slug":"bijnor-news-maulana-fainted-while-addressing-majlis-admitted-in-icu-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मजलिस खिताब करते मौलाना की बिगड़ी हालत, आईसीयू में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मजलिस खिताब करते मौलाना की बिगड़ी हालत, आईसीयू में भर्ती
Sun, 26 May 2024 04:56 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 26 May 2024 04:56 PM IST
विज्ञापन
मौलाना की हालत बिगड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जनपद के नजीबाबाद में मातमी मजलिस को खिताब करते हुए उलमा मौलाना हैदर मेहदी जैदी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मौलाना को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
नजफ-ए-हिंद जोगीरम्पुरी दरगाह पर गोयली बिजनौर निवासी मौलाना हैदर मेहदी जैदी मातमी मजलिस को खिताब कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़नी शुरू हुई।
विज्ञापन
सीने में दर्द महसूस होने के बावजूद करीब 30 सेकेंड तक उन्हें खिताब जारी रखा। फिर अचानक मजलिस छोड़कर खड़े हो गए। आस-पास बैठे जायरीनों अचानक उन्हें थाम लिया। सूचना मिलते ही दरगाह कमेटी के सचिव मौलाना कसीम अब्बास शमशुल हसन हॉल पहुंचे।
विज्ञापन
मौलाना रजी हैदर मंगलोरी, मौलाना गजनफर हैदर नकवी, तौकी जैदी हुसैन मेहदी ने मौलाना हैदर मेहदी जैदी को नगर के निजी अस्पताल भर्ती कराया। करीब 40 वर्षीय मौलाना का आईसीयू में उपचार चल रहा है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जाती है।
-एजाज