फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor News: looted and fire in sister house of accused after a child death case

यूपी: लूटपाट के बाद छप्पर में लगाई आग, गांव में हुई पंचायत, बच्चे की मौत से जुड़ा है मामला

Fri, 11 Sep 2020 01:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 11 Sep 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
Bijnor News: looted and fire in sister house of accused after a child death case
गांव में हुई पंचायत - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में अफजलगढ़ के कासमपुरगढ़ी में अनिकेत की मौत के मामले में लूटपाट के बाद छप्पर में आग लगाने की बात सामने आई है। इससे लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और गांव में पंचायत भी हुई।

विज्ञापन


बताया गया कि गुरुवार रात को गांव में अनिकेत का अंतिम संस्कार किया गया। लेकिन रात में ही कुछ शरारती तत्वों ने अनिकेत की हत्या के आरोपियों की बहन के घर लूटपाट की और उसके घर का छप्पर उतार ले गए। इसके बाद छप्पर में आग लगा दी। इससे लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि ग्राम प्रधान ने मिलकर तीसरे पक्ष से ये काम कराया है, जिससे हत्या का मामला कमजोर पड़ जाए और पीड़ित पक्ष के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हो जाए। 
विज्ञापन


वहीं ग्राम प्रधान सरफराज अहमद ने आरोपों का खंडन किया और इसे राजनीति से प्रेरित बताया है। अनिकेत के परिजनों एवं अनुसूचित समाज के लोगों की एक पंचायत रविदास धर्मशाला में आयोजित की गई। पंचायत में ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने आरोपियों की बहन (बाला देवी) के घर में तोड़फोड़ और छप्पर में आग लगाने के विरुद्ध कोतवाली अफजलगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि छप्पर जलाने का मामला अलग है उसका किशोर की मौत से कोई लेना देना नहीं है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें: खुल गया जिम ट्रेनर की हत्या का राज, बदमाशों ने ऐसा दिया था वारदात को अंजाम, तीन शूटर गिरफ्तार

ये था मामला
बच्चों के विवाद में हुई मारपीट में एक पक्ष के दो भाइयों ने एक किशोर को बुरी तरह पीटा। घायल की हालत खराब होने से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

गांव सिरवासुचंद्र में रामअवतार का 13 वर्षीय बेटा अनिकेत अपने पड़ोसी हरि सिंह के बेटे अमन के साथ गांव में खेल रहा था। खेल के दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और मारपीट हो गई। इस बीच अमन का पिता हरि सिंह व ताऊ राम सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बिना कुछ सोचे समझे अनिकेत से जमकर मारपीट शुरू कर दी। 

वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अनिकेत के बार बार मना करने व माफी मांगने के बाद भी दोनों ने बुरी तरह पीटा। मारपीट में अमन को गुम चोट आईं। उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए तुरंत धामपुर के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अनिकेत की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed