फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुल गया जिम ट्रेनर की हत्या का राज, बदमाशों ने ऐसा दिया था वारदात को अंजाम, तीन शूटर गिरफ्तार

Fri, 11 Sep 2020 11:59 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 11 Sep 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
UP Crime News: The murder of gym trainer have been revealed in Meerut of Uttar Pradesh
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में पुलिस ने जिम ट्रेनर प्रविंद्र सिंह की हत्या का खुलासा कर दिया है। मुख्य आरोपी समेत तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने हत्या की वजह रंजिश बताई है। वहीं, वारदात के खुलासे से परिजन संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार शाम एसएसपी से मुलाकात की। 

UP Crime News: The murder of gym trainer have been revealed in Meerut of Uttar Pradesh
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सकौती निवासी जिम ट्रेनर प्रविंद्र पुत्र महेंद्र सिंह की बुधवार सुबह सैर के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने नंगली-मार्ग पर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने रात में ही हत्या में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी अमित पुत्र सतवीर निवासी कुरमाली जनपद शामली ने हत्या कबूल की है। उसने शिवा मलिक पुत्र पुष्पेंद्र निवासी खेड़ी गली थाना फुगाना मुजफ्फरनगर एवं रजत राठी पुत्र सुधीर निवासी टीकरी थाना दोघट बागपत के साथ वारदात की। 

UP Crime News: The murder of gym trainer have been revealed in Meerut of Uttar Pradesh
घटना की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

अमित ने बताया कि वह भगवान पैलेस आबूलेन सदर बाजार में रहकर नगर निगम में ठेकेदारी करता है। प्रविंद्र ने उसके काम का काफी हिस्सा दूसरों को दिलवा दिया। जिसके चलते वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News: The murder of gym trainer have been revealed in Meerut of Uttar Pradesh
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

थाना प्रभारी दौराला करतार सिंह ने बताया कि रंजिश के चलते जिम ट्रेनर की हत्या की गई है। तीनों हत्यारों की बिना नंबर प्लेट की बाइक भी बरामद की है। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। लेकिन हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद नहीं हो सका। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह पीड़ित परिजनों से मिले और सांत्वना दी। 

विज्ञापन
UP Crime News: The murder of gym trainer have been revealed in Meerut of Uttar Pradesh
जिम ट्रेनर प्रविंद्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पुलिस टीम होगी सम्मानित
वारदात के खुलासे में थाना प्रभारी करतार सिंह, दरोगा धर्मेंद्र श्योराण, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार, कांस्टेबल सुधीर मलिक एवं हिमांशु मलिक ने अहम भूमिका निभाई है। पुलिस के आला अधिकारियों ने सभी पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्द्धन किया। वहीं, सम्मानित किए जाने की भी जानकारी दी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed