{"_id":"693a86deffb50b6ede086077","slug":"bijnor-massive-blast-in-fireworks-factory-near-aku-village-unit-sealed-by-sdm-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: पटाखा फैक्टरी में जोरदार विस्फोट, टीन शेड उड़ा; SDM ने मौके पर पहुंचते ही कराई सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: पटाखा फैक्टरी में जोरदार विस्फोट, टीन शेड उड़ा; SDM ने मौके पर पहुंचते ही कराई सील
Thu, 11 Dec 2025 02:25 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:25 PM IST
सार
बिजनौर के आकू गांव के पास स्थित पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार सुबह बारूद में घर्षण से विस्फोट हो गया। धमाके में लैब यूनिट का टीन शेड दूर खेतों में जाकर गिरा और आग लग गई। मौके पर पहुंची एसडीएम स्मृति मिश्रा ने फैक्ट्री को खामियां मिलने पर सील कर दिया।
विज्ञापन
धमाके से फैक्टरी का टीनशेड उड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नहटौर क्षेत्र के गांव आकू के पास नूरपुर रोड स्थित श्रीजी फायर वर्क्स पटाखा फैक्टरी में गुरुवार सुबह करीब आठ बजे बड़ा हादसा हो गया। बारूद में घर्षण के कारण लैब यूनिट में तेज धमाका हुआ। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि यूनिट की टीन शेड उड़कर आसपास के खेतों में बिखर गई।
धमाके के बाद लगी आग, कर्मचारियों ने तुरंत संभाली स्थिति
विस्फोट के बाद फैक्टरी में आग लग गई। कर्मचारियों ने तत्काल अग्निशमन यंत्रों को चलाकर आग बुझाने की कोशिश की और पुलिस व फायर बिग्रेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कर्मचारियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। कर्मचारियों का कहना है कि धमाके के समय सभी मजदूर नाश्ता कर रहे थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
यह भी पढ़ें: कफ सिरप तस्करी: आठ साल में करोड़पति बना कैंटर चालक आसिफ, दुबई और आस्ट्रेलिया में चला रहा होटल, पुलिस को तलाश
विज्ञापन
50 हजार के नुकसान का अनुमान
फैक्टरी स्वामी अनुभव वर्मा ने बताया कि घटना में लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि समय रहते आग नियंत्रित कर ली गई, जिससे बड़ा विस्फोट होने से बच गया।
एसडीएम ने निरीक्षण कर फैक्टरी सील की
घटना की जानकारी मिलते ही उपजिलाधिकारी स्मृति मिश्रा पुलिस और फायर विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान फैक्टरी में कई खामियां मिलीं।
इसके बाद एसडीएम ने फैक्टरीको तत्काल प्रभाव से सील कर दिया और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।