फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor: made a hostage to the groom including the many peoples

यूपी: दूल्हे सहित बरातियों को बनाया बंधक, बैरंग लौटाई बरात, ऐसे हुआ था विवाद

Wed, 13 Mar 2019 01:11 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 13 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
Bijnor: made a hostage to the groom including the many peoples
फाइल फोटो - फोटो : गूगल

बिजनौर में दूल्हा व दुल्हन पक्ष के लोगों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी के चलते दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे समेत बरात के कुछ लोगों को रातभर बंधक बनाए रखा। पुलिस दूल्हे और बरातियों को बंधन मुक्त कराकर थाने ले आई। इस दौरान दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद बरात बिना दुल्हन लिए ही बैरंग लौट गई।

विज्ञापन


मोहल्ला राजा कॉलोनी निवासी खलील की पुत्री का निकाह थाना नजीबाबाद क्षेत्र के गांव दाउदपुर नन्हेड़ा निवासी खुशनसीब से तय हुआ था। सोमवार को बरात आई थी। दुल्हन की रुखसती के समय दूल्हे के बहनोई व दूल्हे ने दुल्हन पक्ष की महिलाओं को कुछ अपशब्द कह दिए। इससे क्षुब्ध होकर दुल्हन पक्ष के लोगों ने दुल्हन को रुखसती करने से रोक दिया और दूल्हे खुशनसीब, उसके पिता खुर्शीद और दूल्हे के बहनोई असलम आदि को अपने घर पर ही बंधक बना लिया। 
विज्ञापन


मंगलवार को दूल्हे पक्ष के लोगों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस दूल्हे खुशनसीब समेत सभी बंधक बरातियों को बंधन मुक्त कराकर थाने ले आई। दोनों पक्षों में कई घंटे तक थाने में ही समझौता वार्ता चली।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी दुल्हन पक्ष ने दुल्हन को रुखसत करने से साफतौर पर मना कर दिया। इस दौरान यह तय हुआ कि दूल्हा पक्ष दहेज का सारा सामान वापस करेगा। इस दौरान दूल्हा पक्ष चार लाख 61 हजार रुपए देने की बात पर सहमत हो गया। इसके बाद बरात बिना दुल्हन लिए ही लौट गई। 

वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह के अनुसार घटना की कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed