फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Lover couple caught in sugarcane field, beaten badly, sit-up organized

Bijnor: गन्ने के खेत में प्रेमी जोड़े को पकड़ा, जमकर पीटा, लगवाईं उठक-बैठक, चार युवक हिरासत में

Sun, 17 Dec 2023 01:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 17 Dec 2023 01:03 PM IST
सार

बिजनौर जनपद में एक प्रेमी जोड़े को गन्ने खेत में पकड़ लिया गया और उनकी पिटाई कर दी गई, फिर उठक-बैठक भी लगवाईं। वीडियो वायरल होने पर नजीबाबाद पुलिस एक्शन में आई, मामले में चार युवकों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
Bijnor: Lover couple caught in sugarcane field, beaten badly, sit-up organized
प्रेमी जोड़े से लगवाई उठक बैठक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में तहसील क्षेत्र के एक गांव में गन्ने के खेत में प्रेमी जोड़ा पकड़ा गया। गांव के ही कुछ युवकों ने पहले प्रेमी जोड़े को जमकर पीटा और फिर बाद में दोनों से उठक-बैठक भी लगवाईं। वीडियो वायरल होने पर नजीबाबाद पुलिस एक्शन में आई और चार युवकों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नजीबाबाद तहसील क्षेत्र के एक गांव में गन्ने के खेत के नजदीक प्रेमी जोड़ा बैठा था। इस दौरान कुछ युवकों ने प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया। युवकों ने दोनों की जमकर पिटाई की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP News Live: शिवपाल यादव बोले- इंडिया के पास PM पद के कई चेहरे, सहारनपुर में पुलिस बूथ में घुसा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद युवकों ने प्रेमी जोड़े से उठक-बैठक भी लगवाईं। वहीं घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। प्रेमी जोड़े के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

वीडियो वायरल होने के बाद नजीबाबाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार युवकों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार युवकों में दो नाबालिग हैं। दो युवकों की पहचान फाजलपुर खास निवासी शुऐब और शाहबेज के रूप में हुई है। पुलिस अन्य दो युवकों की तलाश में जुटी है। वहीं नजीबाबाद पुलिस ने मामले में छह युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed