{"_id":"62863262bc305a692378acca","slug":"bijnor-in-the-case-of-molesting-a-girl-a-young-man-injured-during-a-fight-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: युवती से छेड़छाड़ के मामले में मारपीट के दौरन घायल युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: युवती से छेड़छाड़ के मामले में मारपीट के दौरन घायल युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 19 May 2022 05:34 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 19 May 2022 05:34 PM IST
सार
चांदपुर थानाक्षेत्र के गांव अकौंधा में बुधवार को छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट भी हो गई। मारपीट में घायल एक युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान गुरुवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में चांदपुर थानाक्षेत्र में छेड़छाड़ के आरोप में बुधवार को हुई मारपीट में घायल की उपचार के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चांदपुर थानाक्षेत्र के गांव अकौंधा में थाना हल्दौर के गांव वजीदपुर निवासी परवेंद्र गांव अकौंधा में अपनी बहन के घर आया हुआ था।
यह भी पढ़ें:एक प्रेम कहानी ऐसी भी: इकलौते बेटे को खोकर दर्द में डूबी मां ने गर्लफ्रेंड का किया कन्यादान, हर पहलू मार्मिक, हर किरदार है अनोखा
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर गांव अकौंधा निवासी साजन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमें हुई मारपीट में परवेंद्र घायल हो गया। घायल को सीएचसी स्याऊ से हायर सेंटर के लिए रेफर कर लिया । जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई ।
विज्ञापन
मामला छेड़छाड़ का बताया जा रहा है। इंस्पेक्टर क्राईम अता मोहम्मद ने बताया कि अभी किसी की कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।