{"_id":"63f9c36fac08714dec0e061f","slug":"bijnor-direct-collision-of-two-bikes-death-of-three-people-including-father-and-son-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor : दो बाइकों की हुई सीधी भिड़ंत, पिता पुत्र समेत तीन लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor : दो बाइकों की हुई सीधी भिड़ंत, पिता पुत्र समेत तीन लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 25 Feb 2023 01:44 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 25 Feb 2023 01:44 PM IST
सार
बिजनौर जनपद के बढ़ापुर-शाहलीपुर कोटरा मार्ग पर आज सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में पिता पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। वहीं हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
हादसे में घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर जनपद के बढ़ापुर-शाहलीपुर कोटरा मार्ग पर गांव नूरपुर अरब के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में बाइक चालक पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन
बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव सादातपुर गढ़ी निवासी नफीस अहमद अपने पुत्र शाहरुख के साथ बाइक से बढ़ापुर आ रहा था। वहीं मंडावली थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर रतन निवासी सलीम व तहसीम बाइक से क्षेत्र के गांव उमरपुर बड़खेड़ा जा रहे थे। बढ़ापुर-शाहलीपुर कोटरा मार्ग पर गांव नूरपुर अरब के समीप गगन ईंट भट्टे के सामने दोनों बाइकों की आमने-सामने की सीधी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: शीतगृह में मौत का मंजर: धमाके के बाद मची चीख-पुकार, मलबे में दम तोड़ गईं सात जिंदगियां
विज्ञापन
इस दुर्घटना में बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव सादातपुर गढ़ी निवासी नफीस अहमद (50 वर्ष) व उसके पुत्र शाहरुख (22 वर्ष) और मंडावली थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर रतन निवासी तहसीम (35 वर्ष) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि सलीम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही घायल सलीम को उपचार के लिए सीएचसी नगीना में भर्ती कराया गया है। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है।