फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor: Direct collision of two bikes, death of three people including father and son

Bijnor : दो बाइकों की हुई सीधी भिड़ंत, पिता पुत्र समेत तीन लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 25 Feb 2023 01:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 25 Feb 2023 01:44 PM IST
सार

बिजनौर जनपद के बढ़ापुर-शाहलीपुर कोटरा मार्ग पर आज सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में पिता पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। वहीं हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Bijnor: Direct collision of two bikes, death of three people including father and son
हादसे में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद के बढ़ापुर-शाहलीपुर कोटरा मार्ग पर गांव नूरपुर अरब के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में बाइक चालक पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।

विज्ञापन


बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव सादातपुर गढ़ी निवासी नफीस अहमद अपने पुत्र शाहरुख के साथ बाइक से बढ़ापुर आ रहा था। वहीं  मंडावली थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर रतन निवासी सलीम व तहसीम बाइक से क्षेत्र के गांव उमरपुर बड़खेड़ा जा रहे थे। बढ़ापुर-शाहलीपुर कोटरा मार्ग पर गांव नूरपुर अरब के समीप गगन ईंट भट्टे के सामने दोनों बाइकों की आमने-सामने की सीधी भिड़ंत हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शीतगृह में मौत का मंजर: धमाके के बाद मची चीख-पुकार, मलबे में दम तोड़ गईं सात जिंदगियां
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दुर्घटना में बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव सादातपुर गढ़ी निवासी नफीस अहमद (50 वर्ष) व उसके पुत्र  शाहरुख (22 वर्ष) और मंडावली थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर रतन निवासी तहसीम (35 वर्ष) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि सलीम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही घायल सलीम को उपचार के लिए सीएचसी नगीना में भर्ती कराया गया है। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed