फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor crime, robbers looted jewelery from three houses in uttar pradesh

बेखौफ बदमाशों ने तीन घरों में डाला डाका, परिजनों को बंधक बनाकर लूटे लाखों के जेवर

Thu, 29 Nov 2018 09:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 29 Nov 2018 09:25 PM IST
विज्ञापन
Bijnor crime, robbers looted jewelery from three houses in uttar pradesh
लूट के बाद उधर-उधर पड़ा घर सामान - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर के सुआवाला गांव में बदमाशों ने हथियारों के बल पर तीन घरों के सदस्यों को बंधक बनाकर करीब 15 हजार रुपये सहित लगभग चार लाख के जेवर व अन्य सामान लूट लिए। इसके बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने को कांबिंग की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। 

विज्ञापन


गांव निवासी वसीम अहमद पुत्र मोहम्मद असलम ने बताया कि बुधवार की रात वह परिजनों के साथ बरामदे में सोए हुए थे। इसी दौरान करीब एक बजे सात बदमाश मेन गेट की दीवार कूदकर घर के अंदर दाखिल हो गए। तमंचे से आतंकित कर परिवार के सदस्यों को एक कमरे में ले गए और अलमारी की चाबी मांगी। चाबी न देने पर मारपीट की। अलमारी का ताला तोड़कर एक हजार रुपये समेत साढ़े तीन तोले सोने और 800 ग्राम चांदी के जेवर लूट लिए। 
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश इसी मोहल्ले के इकरार अहमद पुत्र शमीम अहमद के घर में घुस गए और 2500 रुपये समेत एक गले का हार, एक जोड़ी पायल झुमकी लूट ली। उसके भाई सरफराज की पत्नी सलीम जहां को जान से मारने की धमकी देकर बदमाशों ने उसके पैरों से बिछुए तक उतरवा लिए। अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने व चांदी के जेवर सहित करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान लूट कर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से बदमाश शमशीदा खातून पत्नी स्व. अतीक अहमद के घर में घुसे और संदूक में रखे 10 हजार की नकदी व एक मोबाइल व हजारों की कीमत के गहने लूट कर ले गए। बदमाशों ने मायके आई हुई शमशीदा की बेटी फिरदोस से भी लूटपाट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। 

डकैती के बाद ग्रामीणों में दहशत मच गई। सूचना पर दरोगा हरदयाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। साथ ही बदमाशों को पकड़ने को कांबिंग की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों ने तहरीर देकर घटना के खुलासा की मांग की है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed