{"_id":"60cb7347b74b4d5c1e790ed4","slug":"bijnor-couple-committed-suicide-by-jumping-into-the-canal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या : एक दूसरे का हाथ पकड़कर दुपट्टे से बांधा और नहर में लगा दी छलांग, तीन दिन बाद मिले शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या : एक दूसरे का हाथ पकड़कर दुपट्टे से बांधा और नहर में लगा दी छलांग, तीन दिन बाद मिले शव
Thu, 17 Jun 2021 09:37 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 17 Jun 2021 09:37 PM IST
सार
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक प्रथम दृष्ट्या जांच में दोनों ने नहर में कूदकर खुदकशी की है। दोनों 14 जून को गांव से लापता थे।
विज्ञापन
नहर से शव को निकालती टीम
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शेरकोट क्षेत्र के गांव से तीन दिन पूर्व लापता हुए प्रेमी युगल ने नूरपुर-स्योहारा मार्ग पर गांव सरकड़ी के पास नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव नहर में मिले हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की शादी तय हो गई थी। शुक्रवार को उसका लग्न जाना था।
विज्ञापन
शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव महमदाबाद निवासी नरेश चौहान के 19 साल के बेटे दीक्षित और राजू वाल्मीकि की 18 साल की बेटी शालू 14 जून की शाम करीब सात बजे गांव से लापता हो गए थे। दोनों के परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला। थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
दोनों के परिजन थाने में भी साथ-साथ आते जाते रहे। उधर, युवक-युवती ने नूरपुर-स्योहारा मार्ग पर गांव सरकड़ी के पास छोटी नहर में कूदकर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव गुरुवार को नहर में उतराते मिले।
विज्ञापन
स्योहारा पुलिस ने शवों को नहर से निकाला और उनकी पहचान कराने की कोशिश की। परिजनों ने स्योहारा पहुंचकर दोनों की पहचान की। दोनों का एक-एक हाथ दुपट्टे से बंधा था।
एसपी पूर्वी अनित कुमार ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस मान रही है कि दोनों ने एक दिन पहले नहर में कूदकर खुदकुशी की है। पुलिस के मुताबिक शालू की नगीना से शादी तय हो गई थी। शुक्रवार को उसका लग्न जाना था।
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक प्रथम दृष्ट्या जांच में दोनों ने नहर में कूदकर खुदकशी की है। दोनों 14 जून को गांव से लापता थे। तभी से परिजन दोनों की तलाश कर रहे थे।
एसपी पूर्वी अनित कुमार ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस मान रही है कि दोनों ने एक दिन पहले नहर में कूदकर खुदकुशी की है। पुलिस के मुताबिक शालू की नगीना से शादी तय हो गई थी। शुक्रवार को उसका लग्न जाना था।
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक प्रथम दृष्ट्या जांच में दोनों ने नहर में कूदकर खुदकशी की है। दोनों 14 जून को गांव से लापता थे। तभी से परिजन दोनों की तलाश कर रहे थे।