{"_id":"60042f278ebc3e2e5b65eb7d","slug":"bijnor-couple-attempt-to-suicide-by-taking-poison-after-a-minor-dispute-wife-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: आपसी विवाद में दंपती ने खाया जहर, पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: आपसी विवाद में दंपती ने खाया जहर, पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर
Sun, 17 Jan 2021 06:05 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 17 Jan 2021 06:05 PM IST
सार
- गांव छाछरी टीप का मामला, पति का मेरठ में चल रहा उपचार, हालत गंभीर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गांव छाछरी टीप में पति पत्नी ने आपसी विवाद में जहर खा लिया जिसमें पत्नी की मौत हो गई। जबकि पति को गंभीर हालत में मेरठ के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की। तहसीलदार सदर प्रीति सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
गांव में छाछरी टीप निवासी खलील की शादी चार साल पहले नांगल थाने के गांव सबलपुर बीतरा निवासी गुलिस्तां के साथ हुई। शादी के बाद से ही दोनों में विवाद रहता था। काफी समय से गुलिस्तां मायके में रह रही थी। दोनों पक्षों के बीच समझौते के बाद एक सप्ताह पूर्व गुलिस्तां अपनी ससुराल आई थी।
विज्ञापन
शनिवार रात खलील और गुलिस्तां के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों ने जहर खा लिया, जिसके बाद दोनों की हालत बिगड़ गई। दोनों की हालत देख परिजनों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
दोनों को उपचार के लिए चिकित्सक के यहां ले जाने की तैयारी की जा रही थी कि मौके पर ही गुलिस्तां की मौत हो गई। जबकि खलील को मेरठ के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
उधर, गुलिस्तां की मौत की सूचना पर पहुंचे उसके मायके वालों ने थाने में तहरीर देकर ससुराल वालों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना पर तहसीलदार प्रीति सिंह ने छाछरी टीप पहुंचकर मौके का मुआयना किया।
पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हीमपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद शर्मा के मुताबिक पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते ही दोनों ने जहर खाया है। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/