{"_id":"674ad69e3e3482c0a706dead","slug":"bijnor-body-of-a-person-found-in-a-pond-was-missing-for-eight-days-family-members-suspect-murder-2024-11-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: तालाब में मिला व्यक्ति का शव, आठ दिन से था लापता, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: तालाब में मिला व्यक्ति का शव, आठ दिन से था लापता, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Sat, 30 Nov 2024 02:47 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 30 Nov 2024 02:47 PM IST
सार
हल्दौर गांव कुंडा वागेन के एक तालाब में करीब आठ दिन से लापता युवक धर्मेंद्र का शव तालाब में मिला।
विज्ञापन
माैके पर माैजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनाैर जनपद के हल्दौर गांव कुंडा वागेन के एक तालाब में करीब आठ दिन से लापता युवक धर्मेंद्र सिंह(42) का शव मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। परिजन उसकी मौत को किसी अनहोनी को लेकर आशंकित है।
गांव कुंडा वागेन निवासी श्रमिक धर्मेंद्र सिंह (42 ) रणजीत सिंह करीब आठ दिन पूर्व घर से निकला था। परिजनों ने उसकी संबंधित ठिकानों पर तलाश की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
गांव कुंडा वागेन निवासी श्रमिक धर्मेंद्र सिंह (42 ) रणजीत सिंह करीब आठ दिन पूर्व घर से निकला था। परिजनों ने उसकी संबंधित ठिकानों पर तलाश की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
25 नवंबर को परिजनों ने उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई। युवक शराब पीने का आदी बताया गया है। परिजनों ने तीन दिन पूर्व प्राथमिक विद्यालय के समीप स्थित एक तालाब की पानी निकासी करानी शुरु की। पानी की निकासी कराते हुए युवक का शव पड़ा मिला। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और मामले की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी ।
एडिशनल एसपी सिटी संजीव वाजपेई, सीओ सिटी संग्राम सिंह व थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
परिजन उसकी मौत को लेकर आशंकित है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराएं जाने को लेकर थाने में तहरीर दी है। मृतक के दो पुत्री, दो पुत्र व पत्नी शामिल है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।