फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: A massive fire broke out on the second floor of a cosmetic shop due to a short circuit

Bijnor: शॉर्ट सर्किट से कॉस्मेटिक शाॅप की दूसरी मंजिल पर लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Tue, 16 Jul 2024 04:55 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, बिजनाैर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 16 Jul 2024 04:55 PM IST
सार

बिजनाैर के धामपुर में मंगलवार दोपहर एक काॅस्मेटिक शाॅप की दूसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम माैके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Bijnor: A massive fire broke out on the second floor of a cosmetic shop due to a short circuit
आग बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर जनपद में  मंगलवार दोपहर बिजली शार्ट सर्किट से  कॉस्मेटिक की दुकान की दूसरी मंजिल  में आग लग गई। आग की ऊंची लपटों के साथ धुएं को उठता देख आसपास के व्यापारी में हड़कंप गया। संकरा मार्ग होने के कारण दमकल की गाड़ियों को घटना स्थल पर पहुंचने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। नगीना और धामपुर दमकल स्टेशन की चार गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


धामपुर नगर के मुख्य बाजार खारी कुआं इलाके में मंगलवार दोपहर जैसे ही कॉस्मेटिक दुकान की दूसरी मंजिल में लोगों ने ऊंची लपटों के साथ धुएं को उठता देखा तो अफरा तफरी मच गई।  नगर के अतिव्यस्त मुख्य बाजार के खारी इलाके में आग लगने की घटना के बाद बाजार में अफरा तफरी का माहौल बना रहा।

विज्ञापन

सूचना पर धामपुर और नगीना स्टेशन की दमकल की टीम चार गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए नगर पालिका का पानी का टैंकर भी मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों के साथ दुकानदारों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली । दो घंटे की भारी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया ।

नगर के मुख्य बाजार में खारी कुआं के निकट नरेंद्र सलूजा की सलूजा इंटरप्राइजेज के नाम से कॉस्मेटिक की दुकान है। मंगलवार की दोपहर दुकान की ऊपरी मंजिल में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना तत्काल दमकल कर्मियों को दी गई। मुख्य बाजार की संकरी गलियों में दमकल की टीम को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

 

Bijnor: A massive fire broke out on the second floor of a cosmetic shop due to a short circuit
आग बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला

अग्निशमन अधिकारी रामानंद शर्मा का कहना है कि मुख्य बाजार में आग लगने की सूचना के बाद टीम को मौके पर भेज कर आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। व्यापारियों का कहना है की जिस दुकान में आग लगी उसके आसपास दोनों तरफ दुकान हैं। आग लगने से अन्य व्यापारियों की दुकानों पर भी आज का असर हुआ है।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही बिजली निगम के अधिकारियों ने आपूर्ति कर दी बंद
जैसे ही विद्युत निगम के अधिकारियों को मुख्य बाजार में कॉस्मेटिक की दुकान की दूसरी मंजिल में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की सूचना मिली  ।तो निगम अधिकारियों ने तत्काल पूरे बाजार की बिजली आपूर्ति को बंद कर दिया।

बिजली भाग जाने के बाद व्यापारी और दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने में जुटे। लोगों का कहना है कि जैसे ही निगम के अधिकारियों को सूचना दी तो तत्काल बिजली बंद कर दी अनीता की स्थिति में और भयंकर नुकसान हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed