रिश्तेदार को सौंप दी बीवी, फिर महिला ने पति के साथ किया ये काम, नहीं होगा यकीन...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक अजीगो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने शराब के नशे में अपनी बीवी को भरी पंचायत में किसी दूसरे युवक को सौंप दिया। फिर अगले दिन जब युवक का नशा उतरा तो वह यह सोचकर हैरान रह गया कि उसने शराब के नशे में क्या कर डाला। इसके बाद उसे पत्नी की याद सताने लगी और वह बीवी को लेने उसके पास पहुंच गया।
मामला बिजनौर के रेहड़ थाना क्षेत्र का है। दरअसल, एक युवक के यहां उसके रिश्तेदारे का आना जाना था। एक दिन उसके रिश्तेदार ने महिला के पति को शराब पिलाकर उसकी पत्नी को साथ ले जाने की बात कह डाली।
वहीं युवक ने आनन फानन में पंचों की मौजूदी में लिखित समझौता भी कर लिया। कुछ गवाहों के हस्ताक्षर कराकर अपनी पत्नी को दूसरे युवक के हवाले कर दिया। शराब का नशा उतरने के बाद शराबी पति को अपनी पत्नी की याद सताने लगी। वह रात में हुए फैसले को भुलाकर पत्नी को लाने के लिए पुलिस की मदद लेने पहुंच गया।
इससे पहले वह पत्नी को स्वयं भी लेने गया था। लेकिन पत्नी ने उसे चलता कर दिया। महिला का आरोप है कि उसका पति नशेड़ी है। वह उसके साथ मारपीट करता है। कई बार उस पर उसके पति ने जानलेवा हमला भी किया है।
थानाध्यक्ष आशीष कुमार का कहना है कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि काशीपुर निवासी एक महिला की शादी छह साल पहले ठाकुरद्वारा के एक गांव में हुई थी। पति की मौत के बाद महिला के परिजनों ने उसकी शादी एक साल पहले रेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में कर दी थी। शादी के बाद से ही महिला के घर पर एक रिश्तेदार का आना जाना था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/