फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor: A crocodile entered in house and panic spread among villagers

Bijnor: घर में घुसा आठ फीट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, फिर ऐसे पकड़ा

Sat, 09 Dec 2023 03:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 09 Dec 2023 03:26 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर में आबादी के बीच एक मगरमच्छ मकान में घुस गया। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Bijnor: A crocodile entered in house and panic spread among villagers
ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के नांगलसोती में एक मगरमच्छ आबादी के बीच घुस आया। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इसके बाद ग्रामीणों ने बामुश्किल मगरमच्छ को पकड़ा। 

विज्ञापन


नांगल थाना क्षेत्र के गांव सराय आलम में नाईवाला तालाब से निकलकर सात से आठ फीट लंबा एक मगरमच्छ शुक्रवार की रात में अरशद के घर में घुस गया। मगरमच्छ की आहट से परिवार नींद से जागा। वहीं, मगरमच्छ को देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

ग्रामीणों मो.नासिर, जुल्फकार, अर्पित चौधरी, शमीम अहमद, राशिद आदि ने बामुश्किल मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांध दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सामाजिक वानिकी विभाग के अधिकारियों को दी। शनिवार की सुबह पहुंची टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर गंगा नदी में छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: दो हत्याओं से दहल उठा मेरठ: महिला का कत्ल कर लाश फेंकी, युवक का सिर कुचलकर मार डाला, खौफनाक हैं दोनों वारदात

ग्रामीणों ने बताया कि गांव की आबादी के बीच मगरमच्छ के पहुंचने की घटना कई बार हो चुकी है। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव के पास तालाब में दो और मगरमच्छ है। ग्रामीणों ने सामाजिक वानिकी विभाग के अधिकारियों से मगरमच्छ को पकड़कर गंगा नदी में छोड़ने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: शाही शादी में लगते रहे रशियन डांसरों के ठुमके, छलकते रहे जाम, खूब सुर्खियां बटोर रहा ये कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed