फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bijli

Meerut News: नलकूप फ्री बिजली योजना में पंजीकरण 15 नवंबर तक करें

Thu, 17 Oct 2024 08:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 08:44 PM IST
विज्ञापन
bijli
मेरठ। प्रदेश सरकार की ओर से एक अप्रैल 2023 से शुरू की गई निजी नलकूप फ्री बिजली योजना के लिए अब किसानों के पंजीकरण की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। अब उपभोक्ता 15 नवंबर तक योजना के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन

पीवीएनएल की प्रबंध निदेशक ईशा दुहन ने किसानों से योजना के लिए पंजीकरण कराने की अपील की है। मुख्य अभियंता मेरठ जोन द्वितीय यदुनाथ राम ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को 31 मार्च 2023 से पहले का बकाया जमा कराना था और पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठाना था। पहले किसानो को योजना का लाभ लेने के लिए 30 जून 2024 तक पंजीकरण कराना था। इसके बाद लगातार विभाग की ओर से तिथि बढ़ाई जा रही है, जिससे अधिक से अधिक किसान योजना का लाभ उठा सकें। पश्चिमांचल के सभी मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, नोएडा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, गजरौला, नोएडा जोन में 505538 नलकूप किसान हैं। इनमें से करीब तीन लाख किसान अभी तक पंजीकरण करा चुके हैं और दो लाख उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाए जा चुके हैं। अब किसान योजना का लाभ लेने के लिए 15 नवंबर तक पंजीकरण करा सकते हैं। मुख्य अभियंता ने बताया कि किसानों को जागरूक करने के लिए अब अधिक से अधिक गांवों में कैंप लगाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed