फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bihar's IPS house operation for 11 hours, seizure of important documents

IPS अधिकारी के आवास पर 11 घंटे चली कार्रवाई, जब्त किए कई अहम दस्तावेज

Wed, 18 Apr 2018 11:34 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 18 Apr 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
Bihar's IPS house operation for 11 hours, seizure of important documents
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बिहार के मुजफ्फरपुर के एसएसपी विवेक कुमार के वरुण विहार निवासी आवास पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने 11 घंटे तक चली कार्रवाई में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए। साथ ही मोबाइल फोन एवं सोने-चांदी के आभूषण भी सीज कर दिए गए। मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे तक कार्रवाई चलती रही। 

विज्ञापन


आय से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर जांच के लिए बिहार की स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने सोमवार को सुबह ही आईपीएस विवेक कुमार के मोहल्ला वरुण विहार स्थित आवास पर छापा मारा था। लेकिन सोमवार को आवास पर कोई नहीं मिला। आईपीएस विवेक कुमार के माता, पिता घर का ताला लगाकर गुड़गांव गए हुए थे। 
विज्ञापन

रात लगभग साढ़े 8 बजे जब विवेक कुमार की मां कविता और पिता प्रकाश चंद के गुड़गांव से लौटने पर विजिलेंस ने घर की तलाशी लेनी शुरू कर दी। विजिलेंस की टीम ने रात भर घर को खंगाला। एक-एक कोना छान डाला। इस दौरान टीम ने साबुन से लेकर टीवी, सोफा, बेड एवं आभूषण तक की सूची बना डाली। विवेक कुमार के पिता एवं माता के मोबाइल अपने कब्जे में ले लिए और उन्हें भी सीज कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रात साढ़े आठ बजे शुरू हुई तलाशी की प्रक्रिया सुबह साढ़े सात बजे तक चलती रही। विजिलेंस की टीम ने महत्वपूर्ण अभिलेख, मोबाइल, आभूषण समेत कीमती एवं महत्वपूर्ण सामान सीज कर अपने कब्जे में ले लिया। टीम ने सभी सामान की सूची तैयार कर उसकी एक प्रति आईपीएस विवेक कुमार के पिता प्रकाश चंद को दी। टीम में शामिल अधिकारियों ने जांच के बारे में कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया। सिर्फ इतना ही बताया कि कुछ सामान कब्जे में लिया गया है। जांच के बाद वापस कर दिया जाएगा। मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे टीम बिहार के लिए रवाना हो गई।

देखिए वीडियो- बिहार- यूपी में काली कमाई रखने पर इस 'आईपीएस' पर विजिलेंस ने कसा शिकंजा

विजिलेंस टीम को कुछ नहीं मिला 

Bihar's IPS house operation for 11 hours, seizure of important documents
आईपीएस विवेक कुमार का आवास - फोटो : अमर उजाला

आईपीएस विवेक कुमार के पिता प्रकाश चंद ने दावा किया कि विजिलेंस की टीम को भी यहां कुछ नहीं मिला है। पुराने कपड़े तक की तलाश लिए हैं। एक सामान्य परिवार में जितना सामान होता है, उतना ही उनके घर में है। विजिलेंस की कार्रवाई को राजनीतिक साजिश का परिणाम बताया। भावुक पिता ने कहा कि उनके बेटे विवेक ने बिहार में कई राजनीतिक माफियाओं को उनके अंजाम तक पहुंचाया है। उनके बेटे पर दबाव बनाने एवं फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस सोसाइटी ने वरुण विहार कालोनी काटी थी, वह इस सोसाइटी के सचिव थे। उनके बेटे वरुण को सभी लोग प्यार करते थे, इसलिए सबने उनके नाम पर इस कालोनी का नाम वरुण विहार रख दिया। वह मूल रूप से भी सहारनपुर के ही रहने वाले हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed