फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Big statement of the District President of Bhim Army, Now the police can catch the killer easily

भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष का बड़ा बयान, अब हत्यारे को पकड़ना पुलिस के लिए आसान

Tue, 15 May 2018 12:26 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Updated Tue, 15 May 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
Big statement of the District President of Bhim Army, Now the police can catch the killer easily
लाल बॉक्स में कमल वालिया और साइड में मंजीत सिंह नौटियाल - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कमल वालिया ने छोटे भाई सचिन वालिया की मौत के मामले में बड़ा बयान दिया है। वालिया ने कहा है कि उसके भाई का हत्यारा चाहे उसकी अपनी बिरादरी का ही क्यों न हो, पुलिस साक्ष्यों के साथ पारदर्शिता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर सजा दिलाने का काम करे। उन्हें जाति विशेष से कोई मतलब नहीं है। 

विज्ञापन

       
भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कमल वालिया सोमवार को भीम आर्मी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मंजीत सिंह नौटियाल के साथ जिला कारागार में भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण से मुलाकात करने के बाद यह बयान जारी किया। कमल वालिया ने कहा कि सचिन की हत्या जिसने भी की हो, या फिर षड्यंत्र के तहत कराई हो, उसकी गिरफ्तारी हो। जिसने सचिन को मारा है, वह उसे भी मार सकता है, लेकिन पुलिस अभी तक मनगढ़ंत कहानी ही बता रही है। पुलिस किसी को भी गिरफ्तार करे तो पूरे सबूतों के साथ गिरफ्तार करे। पुलिस ने पारदर्शिता दिखाई तो भीम आर्मी कोई विरोध नहीं करेगी, चाहे हत्यारा उसका कोई अपना ही क्यों न हो। उनकी किसी जाति विशेष से कोई दुश्मनी नहीं है। न ही महापुरुषों को लेकर कोई विरोध है। वह तो सैद्धांतिक एवं वैचारिक लड़ाई लड़ रहे हैं।       
विज्ञापन

   
पुलिस की राह हुई आसान
कमल वालिया के बयान ने अब पुलिस की राह को भी आसान कर दिया है। अभी तक पुलिस को कार्रवाई पर किसी हंगामे की आशंका नजर आ रही थी। पुलिस को अंदेशा था कि जांच में कोई सचिन का नजदीकी ही संलिप्त पाया गया तो कहीं भीम आर्मी कोई आंदोलन अथवा हंगामा न कर दे। पुलिस भी बिना जांच और पुख्ता साक्ष्यों के बिना को कार्रवाई करने का जोखिम नहीं उठाना चाहती, लेकिन कमल वालिया ने अपने भाई के कातिल को गिरफ्तार करने के लिए कहा है, चाहे वह किसी भी जाति बिरादरी का हो। इससे पुलिस का भी हौसला बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : सहारनपुर: राजपूतों के मकानों पर लिखा 'जय भीम', माहौल बिगाड़ने की कोशिश

रावण से मिले भीम आर्मी पदाधिकारी

Big statement of the District President of Bhim Army, Now the police can catch the killer easily
फाइल फोटो

भीम आर्मी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मंजीत सिंह नौटियाल, जिलाध्यक्ष कमल वालिया एवं अन्य साथियों के साथ सोमवार को भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण से मिलने के लिए जिला कारागार पहुंचे। जहां पर मंजीत सिंह ने चंद्रशेखर से सचिन वालिया की मौत के मुद्दे पर काफी देर तक बात की। बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर ने पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। रावण से मिलने वालों में प्रवीण गौतम, टिंकू कपिल, सन्नी, विनोद शामिल रहे।      
    
एसएसपी से मिलने पहुंचे मंजीत नौटियाल 
सोमवार को भीम आर्मी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मंजीत सिंह नौटियाल और प्रवीण गौतम दोपहर को एसएसपी बबलू कुमार से मिलने के लिए पहुंचे। उन्होंने एसएसपी से बंद कमरे में काफी देर बात की। मंजीत नौटियाल ने बताया कि उन्होंने एसएसपी से सही जांच करके सबूतों के साथ सचिन की हत्या करने वाले को गिरफ्तार करने की मांग की है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed