फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   big mess for search nehas mother

छात्रा की हत्या के बाद मां भी लापता, पुलिस की टीम हरिद्वार तलाश करने पहुंची

Tue, 11 Apr 2017 11:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 11 Apr 2017 11:01 AM IST
विज्ञापन
big mess for search nehas mother
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मेरठ कॉलेज की छात्रा नेहा उर्फ अंशिका की हत्या के बाद उसकी मां सुमनलता की तलाश पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। रविवार सुबह मवाना इलाके में सुमन नाम की महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। हालांकि नेहा के परिजनों ने शव की शिनाख्त सुमनलता के रूप में नहीं की। पुलिस सूत्रों की मानें तो शोएब और उसके साथियों से पूछताछ में अभी सुमनलता का पता नहीं चला है।

विज्ञापन


नेहा की हत्या में परिजनों ने लावड़ निवासी शोएब कुरैशी उर्फ बबलू उर्फ आदित्य के अलावा अमित निवासी शास्त्रीनगर के खिलाफ लालकुर्ती थाने में केस दर्ज कराया था। नेहा के परिजनों के अनुसार शोएब बृहस्पतिवार शाम नेहा की मां सुमनलता को भी घर से ले गया था। जिसके बाद से सुमनलता का सुराग नहीं लगा है। 
विज्ञापन


उधर, रविवार सुबह मवाना इलाके में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला के दाएं हाथ पर सुमन लिखा था। हालांकि नेहा के परिजनों को मोर्चरी पर शव की शिनाख्त सुमनलता के रूप में नहीं की। पुलिस के अनुसार मोदीपुरम, लावड़, मवाना, भोला की झाल और खरखौदा में सुमनलता की तलाश में दबिश दी गई। लेकिन कामयाबी नहीं मिली। शोएब के एक साथी ने पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को शोएब ऋषिकेश जाने के लिए कह रहा था। पुलिस की एक टीम हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए भी भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed