फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Big incidents left after the Utkal accident, Stuck passengers breath

हे प्रभु! उत्कल हादसे के बाद फिर होने से बचा बड़ा रेल हादसा, अटकी यात्रियों की सांस

Thu, 31 Aug 2017 03:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 31 Aug 2017 03:40 PM IST
विज्ञापन
Big incidents left after the Utkal accident, Stuck passengers breath
बड़ा रेल हादसा होने से टला

खतौली में कलिंग उत्कल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा कि बुधवार शाम मेरठ-सहारनपुर रेल मार्ग पर बड़ा हादसा होने से टल गया। दौराला रेलवे ट्रैक बदलने वाले दो ऑटोमैटिक कांटे अचानक खराबी के चलते मैनुअल हो गए। इसके चलते सुपर एक्सप्रेस को दौराला स्टेशन पर ही रोक लिया गया। इस दौरान यात्रियों की सांस अटक गई। जिसके बाद मेरठ से पहुंची टीम ने कांटे ठीक किए, तो ट्रेन गुजारी गई।

विज्ञापन


दौराला-सरधना रेलवे ट्रैक पर फाटक संख्या 35 के पास रेलवे ट्रैक बदलने वाले कांटे 41 व 42 हैं। बताया गया कि बुधवार शाम दोनों कांटे मैनुअल हो गए। इसकी जानकारी गेटमैन प्रवेश ने दौराला रेलवे स्टेशन मास्टर दिनेश को दी। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद शाम करीब 4:30 बजे खतौली की ओर से आ रही सुपर एक्सप्रेस को दौराला स्टेशन पर ही रोक लिया गया। कांटे ठीक करने के लिए सिटी स्टेशन मेरठ से टीआई भूपेंद्र सिंह टीम लेकर दौराला पहुंचे। ट्रैक को दुरुस्त करने के बाद सुपर एक्सप्रेस को रवाना किया गया। ट्रेन बीस मिनट स्टेशन पर खड़ी रही।

विज्ञापन

Big incidents left after the Utkal accident, Stuck passengers breath
खतौली में हुआ था रेल हादसा

सीपीआरओ नार्दन रेलवे नीरज शर्मा का कहना है कि मेरे संज्ञान में मामला नहीं आया है। यदि ऐसा हुआ है तो गंभीर बात है। मैं इस बाबत जवाब तलब करता हूं। पूछा जाएगा कि क्या हुआ था? आखिर कैसे सिस्टम ऑटोमैटिक से मैनुअल हो गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed