फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Big disclosure in Meerut: Shahid used to prepare fake notes of two thousand from old notes

खुलासा: करोड़पति बना शाहिद, पुराने नोटों से तैयार करता था दो हजार का नकली नोट, ये राज जानकर अफसर भी हैरान

Wed, 15 Feb 2023 12:53 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 15 Feb 2023 12:53 AM IST
सार

मेरठ में सनसनीखेज खुलासा : शातिर शाहिद पुराने प्रतिबंधित नोटों से दो हजार का नकली नोट तैयार करता था। उसके राज जानकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए।

विज्ञापन
Big disclosure in Meerut: Shahid used to prepare fake notes of two thousand from old notes
आरोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

500 व 1000 के प्रतिबंधित पुराने नोटों से सुरक्षा धागा (सिक्योरिटी थरेड) निकालकर दो-दो हजार के नकली नोट आफताब और उसका जीजा शाहिद गिरोह बनाकर तैयार करते थे। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की प्राथमिक जांच में यह नकली नोट बेहतर क्वालिटी के मिले हैं। इनको आसानी से पकड़ना मुश्किल है। नकली नोटों को पुलिस इंदौर या फिर नासिक लैब में भेजकर जांच कराने का दावा कर रही है। 

विज्ञापन


वहीं लैब की जांच रिपोर्ट के बाद जीजा-साले को यूएपीए एक्ट (आतंकवादी क्रियाकलापों के लिए दंड) के तहत भी नामजद किया जा सकता है। इस मामले में एनआईए, एटीएस, आईबी सहित कई सुरक्षा एजेंसी भी जांच में जुटी है।
विज्ञापन


रविवार को घंटाघर पर सात दुकानदारों को दो-दो हजार के नकली नोट देकर सामान खरीदते आफताब निवासी अहमदनगर लिसाड़ीगेट को पकड़ा गया था। सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों ने आफताब से पूछताछ की। आरोपी पहले तो सुरक्षा गुमराह करता रहा, बाद में जीजा शाहिद का नाम बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहिद कैराना का निवासी है। उससे नकली नोट लाने की बात कही गई। आफताब ने दो बार हार्टअटैक का ड्रामा किया। उसका जिला अस्पताल में चेकअप कराया गया। इसके साथ ही पाकिस्तान से नकली नोट के कनेक्शन से लेकर अन्य तथ्यों का पता लगाने के लिए देहलीगेट पुलिस, सुरक्षा एजेंसी के साथ ही एडीजी राजीव सभरवाल ने भी गहनता से जांच की।

प्रतिबंधित नोटों का सुरक्षा धागा किया इस्तेमाल
अब तक की जांच में पता चला कि आरोपी आफताफ से बरामद नकली नोट की क्वालिटी 80 फीसदी असली नोट से मिलती-जुलती है। हाई क्वालिटी के पेपर पर स्कैन किया गया है। दो हजार के नकली नोट में छह साल पहले प्रतिबंधित हुए 500-1000 के नोट का सुरक्षा धागा भी मिला है। इसे थोड़ा घुमाने पर नीला और हरा रंग भी दिखाई देता है, जो असली नोटों में दिखता है। आम लोग इसी रंग को देखकर असली और नकली नोट की पहचान करते हैं। इस बारे में सेंट्रल बैंक के अधिकारियों से भी थाना पुलिस ने जानकारी ली है। इसमें बैंक अधिकारियों ने असली नोट में ऑप्टिकल वैरीवल इंक का इस्तेमाल होना बताया है। इस इंक का प्रयोग नकली नोट होने के संकेत हैं। 

सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि नकली नोटों को इंदौर या फिर नासिक लैब में भेजकर जांच कराएंगे। रिपोर्ट से पता चलेगा कि नकली नोट में क्या-क्या इस्तेमाल हुआ है। इसके बाद आरोपी आफताब और उसके जीजा शाहिद पर दर्ज मुकदमे में यूएपीए की धारा भी बढ़ाई जा सकती है। फिलहाल दोनों पर धोखाधड़ी और जानबूझकर नकली नोट को बाजार में असली बताकर चलाने की धारा 489 बी, 489 सी और 489ई लगाई गई है। इस मामले में पाकिस्तान कनेक्शन और कैराना का पुराना रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है। मेरठ पुलिस का दावा कि कैराना का नकली नोटों से पुराना कनेक्शन है। इसका मास्टरमाइंड 90 के दशक में इकबाल काना भी रहा है।

यह है यूएपीए एक्ट (आतंकवादी क्रियाकलापों के लिए दंड)
देश की एकता, अखंडता, सुरक्षा या फिर प्रभुता को संकट में डालने, जनता के किसी वर्ग में आतंक फैलाने या आतंक फैलाने की संभावना और अन्य आतंकवादी क्रियाकलापों के लिए यह एक्ट प्रभावी होता है।

कम लागत में ज्यादा कमाकर करोड़पति बना शाहिद
पुलिस और सुरक्षा एजेंसी का दावा कि प्रतिबंधित 500-1000 के नोटों के अलावा भी 100-200 के नोट का सुरक्षा धागा निकालकर दो हजार के नकली नोट में लगाया गया है। दो हजार के नोट को तैयार करने में सिर्फ 175 रुपये खर्च होते थे। कम लागत में आमदनी ज्यादा कर शाहिद करोड़पति बन गया। 

बताया गया कि उसके पास चार लग्जरी गाड़ी और आलीशन मकान है। वह कैराना से ज्यादा लिसाड़ीगेट में रहता है। उसके गैंग में 15-20 युवक शामिल हैं जो नकली नोटों को बाजार में चलाते हैं। आफताब ने पूछताछ में अपने जीजा शाहिद की काफी जानकारी दी है, लेकिन उसके ठिकाने पुलिस को नहीं बताए। पुलिस उसको रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है। इसको लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed