{"_id":"5a6dc7424f1c1b7b268b6da3","slug":"big-boss-enters-home-to-love-engagement-will-soon-marry","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss के घर में परवान चढ़ा प्यार, अब शादी करने जा रही है यह जोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bigg Boss के घर में परवान चढ़ा प्यार, अब शादी करने जा रही है यह जोड़ी
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
अभिनेत्री युविका चौधरी-अभिनेता प्रिंस नरुला की फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओम शांति ओम, समर 2007 और तो बात पक्की जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी बड़ौत की अभिनेत्री युविका चौधरी आखिरकार बिग बॉस नौ के विजेता अभिनेता प्रिंस नरुला के साथ शादी के बंधन में बंधेगी। सगाई की रस्म हो चुकी है, इसी साल के आखिर तक दोनों शादी कर लेंगे। दोनों का प्यार बिग बॉस के घर में ही परवान चढ़ा। लंबे समय से दोनों की शादी के कयास लगाए जा रहे थे।
विज्ञापन
बड़ौत से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली युविका चौधरी ने बड़े और छोटे पर्दे पर अपनी उपस्थिति का अहसास कराया। टीवी सीरियल अस्तित्व एक प्रेम कहानी से छोटे पर्दे पर पहचान बनाने वाली युविका ने भी बिग बॉस के नौवें सीजन में प्रतिभाग किया था। यहीं पर उसकी मुलाकात अभिनेता एवं गायक प्रिंस नरुला से हुई। दोनों की नजदीकियां बढ़ी। हालांकि बिग बॉस के घर से बाहर निकलते ही दोनों की शादी की चर्चाएं चलने लगी।
विज्ञापन
पढ़ें : सपना चौधरी की इन तस्वीरों ने Facebook पर मचाया धमाल, आप भी देखिए
विज्ञापन
दोनों ने कभी इंकार भी नहीं किया। दो दिन पहले ही शादी समारोह में सगाई हुई और इंस्टा ग्राम और सोशल मीडिया पर दोनों ने सगाई की पुष्टि की। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि दोनों इसी साल सादी कर लेंगे। युविका चौधरी की मां रजनी चौधरी मुंबई में उसके साथ ही रहती है।
शिक्षा और व्यापार से जुड़ा है परिवार
युविका के पिता व्यापार करते हैं। परिवार में उनके चाचा शिक्षक भी हैं। बड़ौत में ही युविका की पढ़ाई हुई। पिता उसे डॉक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन युविका को अभिनय पसंद था।
ये हैं प्रमुख फिल्में
फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, ओम शांति ओम, समर 2007, कन्नड फिल्म मलियाली ज्योथयाली, तो बात पक्की, नॉटी 40, खाप, एनिमी, अफरा-तफरी, डैडी कूल, मुंडे फूल, लकीरें आदि फिल्मे हैं। छोटे पर्दे पर युविका ने नाम कमाया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/