{"_id":"613d0d6a8ebc3e847a37550c","slug":"big-action-will-be-on-kabadies-meerut-news-mrt55580789","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोतीगंज के वांछित कबाड़ियों पर ईनाम घोषणा की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोतीगंज के वांछित कबाड़ियों पर ईनाम घोषणा की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वांछित कबाड़ियों पर इनाम घोषित करने की तैयारी
मेरठ। सोतीगंज के वांछित कबाड़ियों पर जल्द ईनाम घोषित होगा। सदर बाजार पुलिस तैयारी में जुटी है। उधर, शनिवार को पुलिस ने वांछित कबाड़ियों की तलाश में उनके घरों पर ताबड़तोड़ दबिश की कार्रवाई शुरु कर दी। हालांकि कोई पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त को लेकर सोतीगंज के कबाड़ियों के विरुद्ध दो माह पूर्व सदर बाजार पुलिस ने अभियान की शुरुआत की थी। पुलिस ने चोरी की गाड़ियों के 23 इंजन बरामद किए और तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 16 कबाड़ियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई। आठ कबाड़ी सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। कबाड़ियों पर पुलिस ने गैंगेस्टर की कार्रवाई की। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि इनाम घोषित कराने की प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है। उधर, पुलिस की दबिश के दौरान हड़कंप मचा रहा। कोई कबाड़ी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
जिन कबाड़ियों पर ईनाम की तैयारी चल रही है, उनमें वांछित नईम, शोएब, फुरकान, बिलाल, इलाल, सलीम, वसीम और अलीम के अलावा हाजी इकबाल, अफजाल, इमरान और अबरार शामिल है।