{"_id":"6263e3ac29d0451d784ac18d","slug":"big-action-in-saharanpur-six-policemen-of-behat-circle-line-spot-negligence-in-this-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में बड़ी कार्रवाई : बेहट सर्किल के छह पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, इस मामले में सामने आई लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में बड़ी कार्रवाई : बेहट सर्किल के छह पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, इस मामले में सामने आई लापरवाही
Sat, 23 Apr 2022 05:01 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 23 Apr 2022 05:01 PM IST
सार
लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों के खिलाफ पिछले काफी दिन से अवैध खनन में संलिप्त रहने की शिकायतें मिल रही थी। बेहट सर्किल के छह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है, इनके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी गई है।
विज्ञापन
Badgaon Police Station of Saharanpur
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एएसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बेहट सर्किल के छह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं इन पर विभागीय जांच भी आदेश दे दिए गए हैं। इन सभी के खिलाफ अवैध खनन में लिप्त रहने की शिकायतें मिल रहीं थीं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एसएसपी आकाश तोमर ने बेहट सर्किल के छह पुलिसकर्मियों को अवैध खनन में संलिप्ता पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया, इन पर विभागीय जांच बैठा दी गई है। वहीं एएसपी को इस पूरे मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सहारनपुर में दो शव मिलने से सनसनी: नौकर की गला रेतकर हत्या, पेड़ से लटका मिला मालिक का शव
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया, लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों के खिलाफ पिछले काफी दिन से अवैध खनन में संलिप्त रहने की शिकायतें मिल रही थी।
इनमें मिर्जापुर थाने में तैनात सिपाही नरेंद्र राठी व अरविंद कुमार तथा बेहट कोतवाली में तैनात सुंदरलाल, पुष्पेंद्र, सुरेशचंद व प्रदीप कुमार शामिल है। इनके खिलाफ विभागीय जांच भी कराई जा रही है। एएसपी प्रीति यादव को इसकी जांच सौंपी गई है।