फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhuvi and Nupur got married wedding rituals read at a glance

शादी के बंधन में बंध गए भुवी-नूपुर, घुड़चढ़ी से विदाई तक की सभी रस्में पढ़ें

Fri, 24 Nov 2017 11:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 24 Nov 2017 11:04 AM IST
विज्ञापन
Bhuvi and Nupur got married wedding rituals read at a glance
भुवी और नूपुर की शादी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार बचपन के प्यार और दोस्त नूपुर नागर के साथ सात फेरों के बंधन में बंध गए। बृहस्पतिवार को होटल ब्रावुरा रिसोर्ट में स्विंग मास्टर भुवी और नुपूर के विवाह की रस्में पूरी हुईं। घुड़चढ़ी से लेकर बारात, वरमाला, फेरे और विदाई की सभी रस्में रीति रिवाजों के अनुसार निभाई गईं। मित्रों, रिश्तेदारों और खेल जगत की मशहूर हस्तियां इस सेलिब्रिटी शादी की गवाह बनीं। 

विज्ञापन


गंगानगर स्थित जीपी कॉलोनी में भुवनेश्वर के घर पर सुबह से ही बारात की चहल-पहल शुरू हो गई। भुवी के  पैतृक गांव बुलंदशहर के लुहारली से करीबी रिश्तेदार बारात में शामिल होने मेरठ पहुंचे। कोलकाता से मंगवाई सिरोस्की के काम वाली शेरवानी और पगड़ी पहनकर भुवनेश्वर कुमार दूल्हा बने। भुवी की मां ने बेटे को तिलक लगाकर नजर उतारी। करीब सुबह 9:30 बजे बैंडबाजों के साथ दूल्हा बने भुवनेश्वर कुमार घोड़ी पर चढ़कर गंगानगर के बी ब्लॅाक स्थित अर्द्धनारीश्वर मंदिर में पूजन के लिए पहुंचे। मंदिर में पूजन के बाद भुवी फूलों से सजी कार में जीजा सुमित अघाना, बहन रेखा और भांजों के साथ बैठकर ब्रावुरा रिसोर्ट के लिए रवाना हुए। जहां भुवी ने अपनी दुल्हनिया नूपुर के साथ शादी की रस्में निभाईं। भुवी के रिश्तेदारों ने ढोल और बैंड बाजे पर जमकर डांस किया। 
विज्ञापन


दूल्हे राजा का शानदार स्वागत
कार में बैठकर भुवी बारात लेकर परतापुर बाईपास ब्रावुरा इन में अपनी दुल्हनियां लेने पहुंचे। सुबह 10.20 बजे बारात दरवाजे पर पहुंचते ही नूूपुर की मम्मी और रिश्तेदारों ने दामाद भुवी का स्वागत किया। नूूपुर के रिश्तेदारों ने भुवी को गोद में उठाकर कार से उतारा और अंदर ले गए। इसके बाद भुवी जयमाला की स्टेज पर पहुंचे। बैकग्राउंड में तेरा होने लगा हूं और जग घुमया थारे जैसा न कोई गाने बज रहे थे, तभी दुल्हन के लाल लिबास में सजी नूपुर ने महफिल में प्रवेश किया। नूपुर के भाई रस्म के अनुसार बेले के फूलों की चादर की छाया में नूपुर क ो जयमाला के लिए लाए। स्टेज के पास पहुंचते ही भुवी ने हाथ बढ़ाकर नूपुर को स्टेज पर बुलाया। जैसे ही नूपुर ने भुवी के गले में वरमाला डालने के लिए हाथ बढ़ाया भुवी के दोस्तों ने उन्हें ऊपर उठा लिया। मान मनौव्वल के बाद भुवी को उतारा और जयमाला की रस्म हुई। स्टेज पर भुवी के पिता किरणपाल सिंह, मां इंद्रेश देवी, बहन रेखा अधाना, बहनोई सुमित अधाना, नूपुर के ताऊ, ताई, पिता यशपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : भुवी-नूपुर की शादी आज, घुड़चड़ी से जयमाला तक की Live तस्वीरें

और अपना बना लिया

Bhuvi and Nupur got married wedding rituals read at a glance
फेरों की रस्म करते भुवी-नूपुर - फोटो : अमर उजाला

वर-वधू को फेरे के लिए मंडप में ले जाया गया। मंडप में नूपुर-भुवी ने सात फेरे लिए। नूपुर के पिता ने कन्यादान किया और भुवी ने नूपुर की मांग में सिंदूर भरकर जन्म-जन्म के लिए उन्हें अपना बना लिया। बचपन के प्रेमी विवाह के बंधन में बंध गए। शादी के बाद नवविवाहित जोड़े ने मीडिया और मित्रों से बात कर उनका शुक्रिया अदा किया। शाम 5:20 बजे नूपुर की विदाई हुई।  

आरती उतारकर ससुराल में हुआ नुपूर का स्वागत
भुवी की मां इंद्रेश देवी ने बहू नूपुर नागर का आरती उतारकर स्वागत किया। ससुराल में नूपुर का स्वागत बैंडबाजों के साथ हुआ। हल्दी-कुमकुम लगाकर थापे रखे गए। कलश की रस्म अदा करते हुए नूपुर ने अपने ससुराल में प्रवेश किया। 

विंटेज, गोल्डन थीम में सजी महफिल
सेलिब्रिटी शादी के लिए होटल ब्रावुरा को दुल्हन की तरह सजाया गया। होटल गोल्डन थीम में सजाया गया। मंडप से लेकर जयमाला का स्टेज, दुल्हन की एंट्री के लिए पूरे होटल को सुनहरी रंग के फ्रिल्स, क्रेप और फूलों से सजाया गया। रात में विंटेज थीम की सजावट हुई। राजस्थानी लालटेन, कठपुतली, प्ले कार्ड्स और फ्रेम से सजावट हुई। हॉल में भुवी-नूपुर की तस्वीरों के स्टैंडी लगाए गए। बैकड्राप में उनकी तस्वीरें और वीडियो चलते रहे। भुवी के क्रिकेट जगत से जुड़ी तस्वीरें भी बैकग्राउंड में चलीं। मूविंग कैमरा और ड्रोन से वीडियोग्राफी हुई। एलईडी से सेलिब्रिटी शादी का लाइव कवरेज हॉल में हुआ। 

शादी में शाही व्यंजन
शादी का सारा आयोजन दिन में हुआ। 21 प्रकार के शाही व्यंजन दावत में रखे गए। पूरी तरह शाकाहारी खाना परोसा गया। दाल-चावल से लेकर मैक्रोनी सलाद, अंगूरी रसमलाई, फार्म फ्रेशग्रीन लच्छा सलाद, रशियन सलाद, मिक्स लीफ सलाद, हर्ब्स सलाद आदि परोसा गया। शाम की पार्टी के लिए खासतौर पर मेक्सिकन, इटेलियन, कांटिनेंटल और थाई फूड बनवाया गया।

पढ़ें : भुवी-नूपुर की शादी की Exclusive तस्वीरें, ...जब दूल्हे को देख शरमा गईं दुल्हनिया

पद्मावती लुक में दुल्हन बनी नुपूर

Bhuvi and Nupur got married wedding rituals read at a glance
भुवी और नूपुर ने एक-दूसरे को पहनाई जयमाला - फोटो : अमर उजाला

अपने प्यार भुवी के लिए नूपुर नागर ने शादी के वक्त पद्मावती लुक लिया। शादी के लिए नूपुर बॉलीवुड फिल्म पद्मावती में दीपिका पादुकोण के रानी वाले लुक में नजर आईं। नूपुर ने बड़ी नथ और गोल बिंदिया सजाई। लाल दुपट्टे के साथ महीन काम का लहंगा पहना। 

पढ़ें : हनीमून से पहले नूपुर ने पूछे कई सवाल? भुवनेश्वर ने अपने अंदाज में दिए जवाब

न्यू वेडिंग कपल के साथ ली सेल्फी
भुवनेश्वर के रिश्तेदारों, दोस्तों के साथ नूपुर की सहेलियों और परिवार के लोगों में सेलिब्रिटी कपल के साथ सेल्फी का क्रेज साफ नजर आया। होटल की सजावट से लेकर वरमाला और फेरों के  वक्त लोगों ने खूब सेल्फी लीं। 

फेसबुक पर मिली एक लाख से अधिक बधाई
भारतीय क्रिकेट जगत के दो दिग्गजों की शादी बृहस्पतिवार को थी। जहीर खान और सागरिका भी विवाह बंधन में बंधे। मेरठ में भुवनेश्वर और नूपुर की शादी हुई। फैंस ने भुवी-नूपुर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल की। शादी के वीडियो और फोटो के साथ पल-पल की जानकारी फेसबुक, इंस्टाग्राम के अलावा दूसरे मीडिया हैंडल्स पर वायरल हुईं। चाहने वालों ने जोड़े को बधाई दी। भुवी-नूपुर की शादी पर भुवी के ऑफिशियल फेसबुक पेज द लीजेंड ऑफ क्रिकेट पर एक लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया और वीडियो भी देखा। 

शादी में ये रहे मेहमान
शादी में खेल, राजनीतिक जगत की मशहूर हस्तियां भी मौजूद रहीं। सुबह शादी के वक्त योग गुरु कर्मवीर महाराज, ताऊ किरपाल सिंह, ताई प्रेमवती, ताऊ वेदपाल सिंह, ताई कृष्णा, चाचा श्याम सिंह, मामा भीम सिंह कपसिया, इंद्रराज कपसिया, बुआ श्यामवती, किरणवती, चचेरे भाई वीर सिंह, सतीश मवी, धर्मेंद्र मवी, पुष्पेंद्र मवी, बहन रेखा अधाना, जीजा सुमित अधाना, यूपीसीए सचिव युद्धवीर सिंह, मीरापुर विधायक अवतार भड़ाना, सुरेंद्र सिंह नागर मौजूद रहे। 

होटल ताज में होगी पार्टी
26 नवंबर को भुवी के गांव बुलंदशहर के लुहारली में एक आयोजन होगा। इसके बाद भुवी की शादी की एक पार्टी 5 दिसंबर को दिल्ली होटल ताज में होनी है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed