Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhumi and Alina emerged victorious in the 'Know India' competition.

Meerut News: भारत को जानो प्रतियोगिता में भूमि और अलीना ने मारी बाजी

Sat, 14 Nov 2026 07:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
Bhumi and Alina emerged victorious in the 'Know India' competition.
मेरठ। भारत विकास परिषद अभियंता शाखा ने शनिवार को दिल्ली रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में भारत को जानो प्रतियोगिता का दूसरा चरण आयोजित किया। जूनियर वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की भूमि सैनी और अलीना खान ने पहला स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में देवनागरी इंटर कॉलेज के भानु चौधरी और मानवीय विजेता रहे। ये दोनों विजेता टीमें छह दिसंबर को शामली में होने वाली प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगी। कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष सरल माधव मुख्य अतिथि रहे। प्रांतीय पर्यवेक्षक दिनेश कुमार गोयल, प्रांतीय संयोजक सुरेश चंद और भारत को जानो प्रतियोगिता के प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी पंकज अग्रवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए। संचालन आरसी गुप्ता ने किया। शाखा संरक्षक एचसी अग्रवाल मुख्य सहयोगी रहे। वहीं, शाखा की ओर से गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों से आए शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सरल माधव ने विजेता टीमों को शुभकामनाएं दीं। एचसी अग्रवाल ने सभी शिक्षकों, बच्चों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed