{"_id":"5bd495f4bdec22695176a4ec","slug":"bhubaneswar-and-nupur-celebrated-the-first-karwa-chauth-in-pune","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुवी-नूपुर ने पुणे में मनाया पहला करवाचौथ, पिता किरनपाल ने कही ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुवी-नूपुर ने पुणे में मनाया पहला करवाचौथ, पिता किरनपाल ने कही ये बड़ी बात
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 27 Oct 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
भारतीय टीम के क्रिकेटर और मेरठ निवासी भुवनेश्वर कुमार और नूपुर का पहला करवाचौथ पुणे में मना। वेस्टइंडीज के साथ वनडे सीरीज के चलते भुवी पुणे में हैं। पिछले दो मैचों में भारतीय टीम में गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन के बाद भुवी को टीम में चुना गया। जिसके बाद भुवी और नूपुर करवाचौथ के दौरान साथ रहे।
विज्ञापन
भुवी के पिता किरनपाल ने बताया कि त्यौहार के दौरान बच्चों का घर से दूर होना खलता तो है। लेकिन देश की ओर से खेलना ये गर्व की बात है। वहीं पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने भी पत्नी सपना चौधरी के साथ मुल्तान नगर स्थित आवास में करवाचौथ का त्यौहार मनाया।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/