{"_id":"5c687494bdec22129c2dab30","slug":"bhoomi-drive-tractor-tapsi-exstract-dung","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि ने चलाया ट्रैक्टर, तापसी ने निकाले उपले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि ने चलाया ट्रैक्टर, तापसी ने निकाले उपले
Sun, 17 Feb 2019 02:07 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: Gaurav sharma
Updated Sun, 17 Feb 2019 02:07 AM IST
सार
- मेरठ देहात में हुई फिल्म सांड़ की आंख की शूटिंग
- तापसी, भूमि को अपने बीच देखकर बेकाबू हुई भीड़
- धनपुर के जंगल, साधु नंगली गांव में फिल्माए गए दृश्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
बालीवुड की मशहूर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू घाघरा, बुशर्ट पहनकर, सिर से चुनरी ओढ़कर जब जनता के बीच पहुंची तो लोगों को भरोसा ही नहीं हुआ कि टीवी पर दिखने वाली दो बड़ी हीरोइनें उनके सामने हैं। ग्रामीण वेशभूषा में सजी दोनों अभिनेत्रियों को देखकर लोग हक्का-बक्का रह गए। इतना ही नहीं जब लोगों ने इन अभिनेत्रियों को ट्रैक्टर चलाते, खेत में काम करते, भट्ठे पर काम करते, उपले बनाते देखा तो उनके होश उड़ गए। शनिवार को यह नजारा धनपुर और साधु नंगली गांव में रहा। जहां फिल्म ‘सांड की आंख’ की टीम शूटिंग के लिए पहुंची। अनुराग कश्यप के निर्देशन में शूटर दादी चंद्रो तोमर व प्रकाशी तोमर के जीवन पर यह फिल्म बन रही है। इसमें भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू दोनों दादियों का किरदार निभा रही हैं। पूरी सुरक्षा व्यवस्था और तगड़े सुरक्षा घेरे में फिल्म के गीत गोल्ड-गोल्ड की शूटिंग हुई। शूटिंग देखने के लिए गांव वालों का जमावड़ा लग गया। टीम रामपुर के ईंट के भट्ठे पर भी पहुचीं। शूटिंग के दौरान लोग कई बार हंसे तो कई बार उन्होंने दोनों अभिनेत्रियों को देखने, सेल्फी लेने व उनकी फोटो को मेाबाइल में कैद करने का प्रयास किया।
जब भूमि ने की खेत की जुताई
शूटिंग के दौरान भूमि ने ट्रैक्टर से खेत की जुताई की व तापसी पन्नू ने बिटौड़े से उपले निकालते हुए सीन शूट किया। जब भूमि पोती के साथ साइकिल के पीछे बैठकर रेंज में जाती है यह सीन भी शूट किया गया।
अभिनेत्रियों ने ट्रैक्टर चलाकर, ईंट भट्ठे परे काम किया। धनपुर गांव के जंगल में फिल्म के बेबी गोल्ड-गोल्ड गाने की शूटिंग की। अभिनेत्री तापसी पन्नू ने शनिवार को शूटिंग के दौरान खेत में ट्रैक्टर चलाया। फिल्म के अन्य सीन रविवार को धनपुर, रामपुर साधू नंगली, कुनकुरा के जंगल में फिल्माए जाएंगे।
विज्ञापन
तापसी की साइकिल हुई पंचर तो हंसे लोग
शूटिंग देखने के लिए लोगों की भीड़ रही। अभिनेत्री तापसी पन्नू, भूमि पेडनेकर की झलक पाने के लिए बेताब दिखे। एक दृश्य में तापसी साइकिल पर पीछे बैठती हैं, लेकिन टायर में हवा कम होने के कारण साइकिल चलाने वाली लड़की साइकिल खींच नहीं पाई। कई बार के बाद मुश्किल से सीन फिल्माया गया। पंचर साइकिल देखकर लोग बहुत हंसे।
स्कूल के बच्चों ने अभिनेत्रियों संग क ी खेती
मेरठ के साधु नंगली गांव में बालीवुड फिल्म सांड की आंख की शूटिंग हुई। शूटिंग में लिटिल फ्लॉवर पब्लिक स्कूल पांचली के छात्र-छात्राओं ने अभिनय किया। स्कूल की छात्रा वंशिका, शिवानी, प्राची, लक्ष्मी, नंदिनी, कपिल शर्मा ने तापसी पन्नू व भूमि के साथ फावड़े व दराती से ईंख व गेहूं के खेत में काम करते हुए का दृश्य फिल्माया। स्कूल के मैनेजर रोहित शर्मा ने बताया कि इस फिल्म में अभिनय के लिए बच्चों में बहुत उत्साह है। बच्चों का उत्साह बढ़ाने के साथ ही फिल्म में लड़कियों व महिलाओं के सशक्तीकरण, शिक्षा व प्रेरणा पर जोर दिया गया है। स्कूल क ी अध्यक्ष माया देवी ने भी बच्चों का हौसला बढ़ाया।
रात में मेरठ में ही रुकी टीम, आज भी शूटिंग
टीम रात में मेरठ में ही रुके। अनुराग कश्यप तो आए नहीं थे, लेकिन दोनों अभिनेत्रियां दिल्ली चली गईं। टीम के दूसरे सदस्य ईंट का भट्टा रामपुर गांव में रुकी। इस दौरान पुलिस की पूरी सुरक्षा व्यवस्था रही। शूटिंग रविवार को भी होगी।