{"_id":"5f16f8d48ebc3e63bc3cc208","slug":"bhima-army-chief-chandra-shekhar-reached-in-meerut-at-today-and-workers-has-violated-social-distancing","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ पहुंचे भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर, खूब उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ पहुंचे भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर, खूब उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां
Tue, 21 Jul 2020 07:47 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 21 Jul 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर
- फोटो : amar ujala
भीम आर्मी के पांचवें स्थापना दिवस पर चंद्रशेखर के मेरठ आने की सूचना पर मंगलवार सुबह ही पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। मंगलवार सुबह ही परतापुर तिराहे पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस के साथ ही आरएएफ तैनात रही।
विज्ञापन
बता दें कि मंगलवार सुबह 11 बजे चंद्रशेखर का काफिला परतापुर तिराहे पर पहुंचा, लेकिन भारी पुलिस फोर्स को देखकर उन्होंने अपनी गाड़ी परतापुर तिराहे से तीन सौ मीटर आगे रोकी। इस दौरान चंद्रशेखर का स्वागत करने के लिए कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: जेल में बंद हैं ये कुख्यात बदमाश, घरों में मिला अवैध हथियारों का जखीरा, पुलिस अफसर भी हैरान
विज्ञापन
वहीं स्थापना दिवस मनाने की खुशी में भीम आर्मी के कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भूल गए। कार्यकर्ता अपने साथ 11 किलो का केक भी लाए थे, लेकिन पुलिस फोर्स को देखते हुए चंद्रशेखर ने केट काटने का कार्यक्रम रद्द कर दिया। इसके बाद वे केक अपने साथ लेकर सहारनपुर की ओर रवाना हो गए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/