फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhima Army chandrashekhar targets state government on the death by poisonous liquor in saharanpur

जहरीली शराब से मौतों पर भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, कही ये बात

Sat, 09 Feb 2019 11:39 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 09 Feb 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
Bhima Army chandrashekhar targets state government on the death by poisonous liquor in saharanpur
chandrashekhar
यूपी के सहारनपुर में शुक्रवार को जहरीली शराब पीने से 44 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद शनिवार को शराब पीने से मारे गए लोगों के शवों का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान गांव में लोगों का हुजूम जमा हो गया और पूरे गांव में मातम पसरा रहा। 
विज्ञापन


इस दौरान भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर नागल क्षेत्र के गांव उमाही में पहुंचे, उन्होंने श्मशान घाट पर मौजूद लोगों से बात की। चंद्रशेखर ने हाथ जोड़कर लोगों से विनती करते हुए कहा कि शराब पीना छोड़ दो ।
विज्ञापन

यहां भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर ने प्रदेश सरकार पर भी साधा निशाना, कहा यह सरकार शराब बिक्री बढ़ाना चाहती है और उससे होने वाली कमाई को गौशाला में लगाया जा रहा है, इंसानों की कीमत कम हो गई है, शराब पीने से मरने वाले प्रत्येक व्यक्ति को उन्होंने 25- 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि न्याय नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा ।

 शराब से मौत होने के बाद शनिवार सुबह से ही गांव में मृतकों के अंतिम संस्कार का सिलसिला शुरू हो गया। सनागल क्षेत्र के गांव उमाही में चार लोगों का अंतिम संस्कार शुक्रवार रात्रि में ही कर दिया गया जबकि चार शवों का अंतिम संस्कार के लिए शनिवार सुबह श्मशान घाट पर लाया गया। इसी तरह गांव सलेमपुर, कोल्की कलां, शरबतपुर, ताजपुर, खेड़ा मुगल, माली में भी मृतकों के अंतिम संस्कार हुए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed