फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhim Army officials preparing for screwing up, police collecting CCTV footage

भीम आर्मी के पदाधिकारियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, सीसीटीवी फुटेज जुटा रही पुलिस

Wed, 13 Mar 2019 11:25 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 13 Mar 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
Bhim Army officials preparing for screwing up, police collecting CCTV footage
भीम आर्मी
आचार संहिता लागू होने के बाद अनुमति न मिलने के बावजूद हुंकार रैली निकालने वाली भीम आर्मी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं पर एसएसपी ने कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। जिसके बाद पुलिस ने देवबंद थाना में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई, जबकि पुलिस सहारनपुर में रैली निकाले जाने एवं सभा करने वाले स्थान का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

 
सोमवार को भीम आर्मी ने संत रविदास छात्रावास से बहुजन हुंकार रैली शुरू की। भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने दावा किया था कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी और अनुमति लेकर ही रैली निकाली कार्यक्रम के अनुसार रविदास छात्रावास से दिल्ली के लिए प्रस्थान किया और देवबंद में रात्रि विश्राम किया।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने आचार संहिता के चलते कोई अनुमति न दिए जाने की बात कही। जब भीम आर्मी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को देवबंद से रैली निकाली तो पुलिस अधिकारियों ने रोक दिया और रैली निकाले जाने का पता चला, जबकि रैली छुटमलपुर से चंद्रशेखर के नेतृत्व में ही बाइकों पर सवार होकर गागलहेड़ी, जेल चुंगी, पेपर मिल रोड टपरी, नांगल के रास्ते देवबंद पहुंची थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अब पुलिस अधिकारी इस बात की जानकारी करने का प्रयास कर रहे हैं कि रैली की शुरुआत किस थाना क्षेत्र से की गई। एसएसपी दिनेश कुमार ने एसपी सिटी को आचार संहिता के उल्लंघन किए जाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। देवबंद में तो चंद्रशेखर समेत दो सौ लोगों के खिलाफ हंगामा करने, निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 

अब पुलिस सहारनपुर में रैली के शुरुआत होने वाले स्थान एवं सभा वाले स्थान को चिह्नित कर रही है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जिस थाना क्षेत्र से रैली शुरू की गई, उस थाना क्षेत्र में भी एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।   

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि इस बात की जानकारी की जा रही है कि रैली कहां से शुरू की गई। उस थाना क्षेत्र में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। वीडियो फुटेज से स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं। चेहरे पहचान कर उन्हें नामजद किया जाएगा।

फेल हुआ खुफिया विभाग
खुफिया विभाग एक बार फिर से फेल नजर आया। पुलिस को रैली निकालने की जानकारी नहीं हो सकी और रैली छुटमलपुर, सहारनपुर से शुरू होकर देवबंद तक पहुंच गई। आशंका यह भी जताई जा रही है कि खुफिया विभाग को या तो पता ही नहीं चल सका, अथवा अधिकारियों को गलत जानकारी देकर गुमराह करने का प्रयास किया गया। अधिकारी सुबह तक भी कोई रैली न निकाले जाने की बात कहते रहे। बाद में जब हंगामा हुआ तो रैली निकाले जाने की बात पता चल सकी।

वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा-नहीं चलेगा
सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर जाम लगा रहे भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर और कार्यकर्ताओं को जब पुलिस ने हिरासत में लेकर पुलिस ट्रक में बिठाया तो वहीं से चंद्रशेखर ने नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने नारा लगाया कि वोट हमारा राज तुम्हारा, नहीं चलेगा-नहीं चलेगा। इतना ही नहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर भी आपत्तिजनक नारे लगाए। 

पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ गाली-गलौज
हाईवे पर जाम लगा रहे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ वहां जमकर हंगामा किया बल्कि उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों के साथ गाली गलौज भी की। अधिकारी और पुलिसकर्मी माहौल को बिगड़ने के डर से समझाने में ही लगे रहे।
 

सड़क पर लेट गईं महिलाएं
चंद्रशेखर को हिरासत में लिए जाने के विरोध में भीम आर्मी के कार्यकर्ता प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते रहे और हाईवे पर जाम लगा दिया। दर्जनों महिलाएं गिरफ्तारी का विरोध करते हुए सड़क पर लेट गईं। एएसपी अंकुर अग्रवाल, एसडीएम राकेश कुमार, सीओ अजेय शर्मा और इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह लोगों को समझाने का प्रयास करने लगे।

भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा
भारतीय जनता पार्टी बुनकर प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भूषण दत्त और जिला पंचायत के पूर्व सदस्य मोतीराम अपने साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। कार्यकारी जिलाध्यक्ष जावेद साबरी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रत्याशी इमरान मसूद और लोक सभा प्रभारी राजेंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया।  

पूर्व सपा सांसद यशवीर सिंह भाजपा में शामिल
नगीना सुरक्षित सीट से पहली बार सपा का परचम लहराने वाले पूर्व सांसद यशवीर सिंह धोबी ने भाजपा का दामन थाम लिया है। लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा.महेंद्रनाथ पांडेय के सामने उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

नगीना सीट बसपा के खाते में जाने के बाद से यशवीर सिंह दूसरे दल में जाने का रास्ता तलाश रहे थे। कई दिनों से वे भाजपा नेताओं के पास परिक्रमा करने में लगे थे। नगीना सीट से वे भी भाजपा के टिकट के दावेदार बन गए हैं। नगीना लोकसभा सीट 2009 में बनी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed