फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhim Army officer in jail opposes Chief Minister Yogi

भीम आर्मी के पदाधिकारी जेल में करेंगे मुख्यमंत्री योगी का विरोध

Fri, 24 Nov 2017 04:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 24 Nov 2017 04:33 PM IST
विज्ञापन
Bhim Army officer in jail opposes Chief Minister Yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भीम आर्मी के सदस्य

सहारनपुर। सहारनपुर हिंसा के आरोप में जिला कारागार में बंद भीम आर्मी के पदाधिकारी जेल में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहारनपुर आगमन पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन


पढ़ें : 'रावण' ने पेशी के बाद कहा, रासुका से नहीं लगता डर
विज्ञापन


भीम आर्मी के पदाधिकारी अजय गौतम ने आरोप लगाया कि भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है, लेकिन जेल प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जेलर और डॉक्टरों को भी अवगत कराया गया है। लेकिन कोई उपचार नहीं किया जा रहा है। जिला प्रशासन भीम आर्मी के खिलाफ षड्यंत्र रच रहा है। पहले भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर का उपचार नहीं कराया जा रहा था, अब कमल वालिया का उपचार नहीं कराया जा रहा है। सरकार को भीम आर्मी से डर सता रहा है कि कहीं भीम आर्मी सरकार की पोल न खोल दे। जिस कारण भीम आर्मी को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन किसी की भी कोई साजिश कामयाब नहीं होने दी जाएगी। जेल में बंद राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजीत सिंह नौटियाल ने कहा कि कमल सिंह वालिया का शीघ्र ही उपचार नहीं कराया गया तो प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सहारनपुर के मामले की पूरी जानकारी होने के बावजूद अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। 26 नवंबर को मुख्यमंत्री के सहारनपुर आगमन पर जेल में ही पदाधिकारी विरोध प्रदर्शन करेंगे। भीम आर्मी के महाराष्ट्र कोर कमेटी के जिलाध्यक्ष राजू कांबले के बृहस्पतिवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण, राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजीत सिंह नौटियाल, सहारनपुर जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया एवं अन्य पदाधिकारियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed