{"_id":"5fc8fec28ebc3e9b9575eed7","slug":"bhim-army-chief-chandra-shekhar-celebrates-birthday-on-eastern-peripheral-expressway-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मनाया जन्मदिन, तलवार से काटा केक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मनाया जन्मदिन, तलवार से काटा केक
Thu, 03 Dec 2020 09:41 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 03 Dec 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद
- फोटो : अमर उजाला
भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर ने ईस्टर्न परिफेरल एक्सप्रेस-वे पर जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं के साथ ईपीई पर गाड़ी खड़ी कर बोनेट पर रखकर तलवार से केक काटा। जन्मदिन मनाने के बाद वह गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष जीशान अहमद ने बताया कि आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को जन्मदिन मनाने के लिए बुलाया गया था। सिंघु बॉर्डर से वह कार्यकर्ताओं के साथ ईपीई पर पहुंचे। मवीकलां कट पर जिले के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। तलवार और पगड़ी भेंट की गई। चंद्रशेखर ने इसी तलवार से केक काटकर खुशी मनाई। करीब आधा घंटा ईपीई पर रुकने के बाद वह गाजियाबाद के यूपी गेट पर चल रहे किसानों के धरने में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ के हर्षित ने एक अंगूठी में जड़ दिए 12638 हीरे, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम
विज्ञापन
इस दौरान सूरजभान, डॉ. सलीम, कुलदीप बौद्ध, डॉ ताहिर, डॉ. फैय्याज, सरफराज, विकास कुमार, मतलबू, अंकुर, भगवान सिंह, नीटू तालियान, मनीष कुमार मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/