फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhim Army chief Chandra Shekhar Azad announce Will give justice to Bijendra's family

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने किया एलान, पीड़ित परिवार को दिलाएंगे न्याय, ये है मामला

Mon, 01 Jul 2019 12:17 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 01 Jul 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
Bhim Army chief Chandra Shekhar Azad announce Will give justice to Bijendra's family
पीड़ित परिजनों से मिलते भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला

भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद रविवार को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम लालपुर में पहुंचे और पुलिस की पिटाई से जान गंवाने वाले बिजेंद्र सिंह के परिजनों को सांत्वना दी। ग्राम में आयोजित सभा में उन्होंने एलान किया कि पीड़ित परिवार को भीम आर्मी द्वारा इंसाफ दिलाया जाएगा।

विज्ञापन


बिजनौर में रविवार शाम को चंद्रशेखर ने लालपुर गांव पहुंचकर मृतक बिजेंद्र सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और परिजनों से मुलाकात की। बिजेंद्र सिंह के भाई मनजीत सिंह और सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके साथ पुलिस द्वारा ज्यादती की गई। बिजेंद्र के पिता करन सिंह ने अपने जख्म चंद्रशेखर को दिखाए। पूरे प्रकरण के संबंध में चंदशेखर ने सबसे पहले थानाध्यक्ष कोतवाली देहात, फिर पुलिस क्षेत्राधिकारी नगीना और एसपी बिजनौर से फोन पर बात की एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। चंद्रशेखर ने बिजेंद्र की पत्नी बीना देवी और परिजनों से एकांत में मुलाकात की और उन्हें इंसाफ दिलाने का भरोसा दिलाया। बिजेंद्र की पुत्री प्रियंका ने रोते हुए बताया कि किस प्रकार पुलिस द्वारा उनके साथ ज्यादती की गई।
विज्ञापन


इसके बाद गांव में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए चंदशेखर ने कहा कि पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है और पुलिस प्रशासन का रवैया ठीक नहीं है। पीड़ित परिवार को भीम आर्मी द्वारा इंसाफ दिलाया जाएगा। इसके लिए भीम आर्मी लड़ाई भी लड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रकरण में इंसाफ दिलाने के लिए पंचायत की जाएगी। उन्होंने बिजनौर पुलिस के रवैए को गलत बताते हुए कहा कि बिजनौर से क्रांति की शुरुआत होगी। बिजनौर में लोग स्वाभिमान की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने दलितों से बुराइयों से बचने, शराब छोड़ने और पढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लड़ाई हथियार से नहीं संविधान से लड़ी जाएगी। उन्होंने प्रदेश में 17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने का स्वागत किया, किंतु सरकार से कोटा बढ़ाने की मांग की।

कोई पुलिसकर्मी नहीं था मौजूद
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर के आने की सूचना के बावजूद गांव लालपुर में कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं रहा। चंद्रशेखर ने लगभग 20 मिनट तक भाषण दिया। उन्होंने शीघ्र ही पंचायत की तिथि घोषित करने की बात कही। इस दौरान भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रोहित सागर, विवेक सेन, गिरवर सिंह, फकीरचंद, कुलदीप सिंह, सुभाष आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed