फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bhim Army Chhatra Sabha's West in-charge Shan Mohammad has been banished from the district for three months.

संशोधित:-भीम आर्मी छात्र सभा के पश्चिम प्रभारी शान मोहम्मद तीन माह के लिए जिला बदर

Sun, 27 Sep 2026 10:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
Bhim Army Chhatra Sabha's West in-charge Shan Mohammad has been banished from the district for three months.
किठौर पुलिस ने एडीएम के आदेश पर मुनादी कराकर मकान पर नोटिस किया चस्पा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किठौर(मेरठ)। गुंडा एक्ट की कार्रवाई के तहत एडीएम प्रशासन ने भीम आर्मी छात्र सभा के पश्चिम प्रभारी शान मोहम्मद को तीन माह के लिए जिला बदर घोषित किया है। वह किठौर के मोहल्ला मौसमखानी का रहने वाला है। किठौर पुलिस ने रविवार को शान मोहम्मद के घर पर नोटिस चस्पा किया और इस संबंध में मुनादी कराई। शान मोहम्मद कई वर्षों से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में छात्र नेता है। भीम आर्मी के संस्थापक सांसद चंद्रशेखर का बेहद करीबी माना जाता हैं।


सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में आंदोलन के चलते शान मोहम्मद पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसके बाद पुलिस ने शान मोहम्मद के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी। चालानी रिपोर्ट एडीएम प्रशासन कोर्ट में भेजी थी। एडीएम ने उसे गुंडा एक्ट में तीन महीने के लिए जिला बदर किया है। सीओ ने बताया कि एडीएम के आदेश पर मुनादी कराकर शान मोहम्मद के घर पर आदेश चस्पा कर दिया। यदि वह अब किठौर या जनपद में रहेगा तो गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


उधर, शान मोहम्मद ने बताया कि सरकार छात्रों के प्रदर्शन से डरी हुई है। उन्होंने हमेशा समाज हित के मुद्दों को जमीनी स्तर पर उठाया है। इसलिए छात्रों पर दमन की कार्रवाई की जा रही है। वह उच्च न्यायालय में रिट दायर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed